Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरेंगी, प्रियंका गाँधी वाड्रा – मथुरा में करेंगी किसान पंचायत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी। प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के करीब एक दर्जन नेता भी किसान पंचायत में कृषि कानून से होने वाले नुकसानों के बारे में किसानों का समझाएंगे। प्रियंका करीब एक से डेढ़ घंटे के मध्य में मथुरा पहुंचेंगी।

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। इसी क्रम में उनका मंगलवार को मथुरा का दौरा है। जहां पर वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आग मथुरा में रहेंगी। मथुरा में वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी माथा टेकेंगी। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपना रही हैं। वह मथुरा के पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी।

कांग्रेस महासचिव के प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर रुख करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कान्हा की नगरी में प्रियंका वाड्रा ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर या कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक जा सकती हैैं। सोमवार को उनके निजी सचिव संदीप सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गूजर ने यहां पार्टीजनों के साथ मंथन कर कार्यक्रम को फाइनल किया। प्रियंका गांधी वाड्रा पालीखेड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की किसान पंचायत पहुंचेंगी। वहां संबोधन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।

कृषि कानूनों के विरोध में प्रियंका गांधी वाड्रा आज मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। महापंचायत पालीखेड़ा मैदान में है। प्रियंका के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं। महापंचायत के दौरान प्रियंका के साथ मंच पर कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।  इसमे कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए प्रियंका गांधी पूरी तरह से तैयार हैं। किसानों के मुददों अलावा वह पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दाम और कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठएंगी। वह सरकार को घरने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने देना नहीं चाहती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!