Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेश

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश एवं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार। देश में जहां एक तरफ गर्मी का एहसास शुरू हो गया है वहीं कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने के आसार जताए गए हैं, जिसके बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। दरअसल, हिमालयी क्षेत्र से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। आज यानी 23 फरवरी से 24 फरवरी तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और गरज के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी है।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाओं के कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं।   सोमवार और मंगलवार को दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। आइएमडी के अनुसार, आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड बरकरार है। दिल्ली-वासियों को लगभग ठंड से राहत मिल चुकी है। वहीं प्रदूषण की स्थिति यहां पर लगातार ‘खराब श्रेणी’ में दर्ज की जा रहा है तो हरियाणा, बिहार यूपी और झारखंड में भी सुबह-शाम की ठंड रह गई है। लोगों को दिन में पड़ रही धूप से एहसास होने लगा है कि अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!