Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेश

मड़ौली अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने आ सकती प्रियंका गांधी वाड्रा, इस सप्ताह है औचक टूर की तैयारी

कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए अग्निकांड में जलकर मरने वाली मां-बेटी के परिवार से कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा मिलने आ सकती हैं। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन ने अब तक किसी भी विपक्षी दल के किसी भी नेता को परिवार से मिलने नहीं दिया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका का यह दौरा औचक व गोपनीय रह सकता है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी ने घटना की पूरी जानकारी मांगी थी जो उपलब्ध करा दी गई है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक वह पीड़ित परिवार से मिल सकती हैं।

बता दें, रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव के कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित और बेटी शिवा की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आग में झुलसने से मौत हो गई थी। पीड़ित का आरोप था कि पुलिस प्रशासन ने ही गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश रची।

एसपी हरदोई की अध्यक्षता में गठित एसआईटी करेगी जांच
पहले उन्हें बेघर किया..फिर जबरन घर जला दिया, जिससे उनकी पत्नी व बेटी की मौत हो गई। फिलहाल मामले में एसपी हरदोई की अध्यक्षता में गठित कमेटी दर्ज मामले की जांच करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी।

बता दें कि ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान झोंपड़ी में मां बेटी के जिंदा जलने संबंधी मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर दिया है। कानपुर देहात के चालाहा गांव का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है।

मां-बेटी की जलने से हुई थी मौत
दरअसल, इस गांव में ग्राम समाज की जमीन से प्रशासन की टीम कब्जा हटाने गई थी। इसी दौरान इस जमीन पर स्थित झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें झोपड़ी बनाकर रह रहे गोपाल दीक्षित की पत्नी और पुत्री दोनों की इसमें जिंदा जलने से मौत हो गई।

मामले में दो एसआईटी कर रही हैं जांच
इस मामले में सरकार ने वहां के एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और लेखपाल अशोक सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही हत्या के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच अब एसआईटी करेगी, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!