Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेश

एडीसी मेजर सौरभ सिंह ने गोरखपुर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी राज्यपाल पद का नियुक्ति पत्र सौंपा

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के एडीसी मेजर सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी राज्यपाल पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। शिवप्रताप शुक्रवार को शिमला रवाना होंगे, जहां महाशिवरात्रि के दिन शनिवार यानी 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे शिवप्रताप शुक्ल एडीसी के साथ हवाई यात्रा कर दिल्ली जाएंगे। वहां से शाम तक हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण शिवरात्रि के दिन शनिवार को राजभवन में होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी पत्नी जानकी शुक्ला भी जाएंगी। बेटियां डॉ. प्रीति त्रिपाठी, श्रुति पांडेय और नीति त्रिपाठी अपने परिवार के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अलग से जाएंगी।

उधर, बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल से मिलने हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज और नाचन विधायक विनोद कुमार उनके आवास पहुंचे। संवाद के दौरान दोनों विधायकों ने शिवप्रताप को हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक पृष्ठभूमि और वर्तमान परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके सुमन, वरिष्ठ अधिवक्ता मार्कंणेय त्रिपाठी ने भी शिव प्रताप शुक्ल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और बधाई दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!