Breaking News :
>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर दिल्ली के लोगों के लिए चिंता व्यक्त की

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में हैं और अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। वहीं इस दौरान दिल्ली में प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी इस प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है और बताया है कि उन्हें भी प्रदूषण की वजह से शूटिंग करने में काफी दिक्कत हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपना एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वो मास्क पहने हुए हैं और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर अपनी बात कही है। इंस्टाग्राम पर इस फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है- ‘द वाइट टाइगर की शूटिंग के दिन…इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस हालात में यहां कैसे रह रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।’

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि वो दिल्ली में हैं और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा पहले भी प्रदूषण को लेकर आवाज उठा चुकी हैं और एक बार उन्होंने दिवाली पर पटाखे ना जलाने की भी अपील भी की थी। प्रियंका ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अस्थमा है। ऐसे में उन्हें ज्यादा दिक्कत भी होती है।

प्रियंका चोपड़ा ने करीब एक साल पहले इन दिनों में ही फिल्म स्काई इस पिंक की शूटिंग दिल्ली में की थी। उस वक्त भी वो अपने साथी फरहान अख्तर के साथ मास्क पहने हुए दिखाई दी थीं। उस दौरान फरहान ने फोटो शेयर कर दिल्ली के प्रदूषण के बारे में बताया था। बता दें कि द वाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ काम कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!