Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्ड

दिल्ली का प्रदूषण अब उत्तराखंड में भी पहुंचा,पढ़िए खबर

दिल्ली और एनसीआर के प्रदूषण ने उत्तराखंड को भी अपने चपेट में ले लिया है। दिल्ली के प्रदूषण व हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने की वजह से पिछले दो दिनों से उत्तराखंड के मौसम में धुंध छाई हुई है। दूसरी ओर अरब सागर में बने ‘महा’ चक्रवात ने मौसम में नमी बढ़ा दी है।

पिछले दिनों दीपावली की आतिशबाजी और पंजाब व हरियाणा में पराली जलाने की समस्या से दिल्ली व आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। जिसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पिछले दो दिनों से गहरी धुंध छाई हुई है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक दिल्ली के प्रदूषण से उत्तराखंड के मौसम में धुंध का आवरण (लेयर बिछना) बना हुआ है। जिससे मौसम में गहरी धुंध दिखाई दे रही है। डॉ. सिंह के मुताबिक अरब सागर में बने साइक्लोन की वजह से उत्तराखंड में नमी आ रही है। जिसके साथ धुंध भी उत्तराखंड पहुंच रही है। चक्रवात प्रभावी रहने तक धुंध का असर बना रह सकता है।

कुमाऊं के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात

अरब सागर बने चक्रवात तूफान ‘महा’ का असर कुमाऊं में दिखने लगा है। पिथौरागढ़ के धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी आदि चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट

चक्रवाती तूफान की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को 29 डिग्री तापमान था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में बने प्रदूषण के लेयर (धुंध) के छंटने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। पिथौरागढ़, चम्पावत में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

नमी ला रही प्रदूषण भरी धुंध

डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विश्वविद्यालय ने बताया कि अरब सागर में बने मजबूत तूफान के कारण उत्तराखंड आ रही नमी अपने साथ दिल्ली से प्रदूषण भरी धुंध लेकर आ रही है। जिससे रविवार को तराई-भाबर में गहरी धुंध जैसी स्थिति रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!