Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने की अपनी नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा, कुछ ऐसा होगा किरदार

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपनी नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा करने की वजह से चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ (We Can Be Heroes) का सीक्वल है। यह फिल्म पिछले साल यानी 2020 में क्रिसमस पर ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

बच्चों पर आधारित इस फिल्म के सीक्वल की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल से जुड़ा अपना लुक शेयर किया है। अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि ‘वी कैन बी हीरोज’ को 44 मिलियन लोग देख चुके हैं।

अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े अपने लुक को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘हीरोइक्स हेडक्वार्टर प्रोजेक्शन: 44 मिलियन परिवारों ने अपने पहले 4 हफ्तों में हमें वी कैन बी हीरोज के लिए अनुकूल माना !! और… BREAKING NEWS: हीरोज अपने दूसरे दौर के लिए वापस आ रहे हैं। सीक्वल बन गया है।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा ग्रे शेड भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके किरदार का नाम सुश्री ग्रेनाडा है। इस फिल्म का पहला भाग बीते दिनों क्रिसमस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।

वहीं इससे पहले पिछले महीने प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ‘वी कैन बी हीरोज’ से जुड़ा एक ट्रेलर भी साझा किया था। इस ट्रेलर के साथ उन्होंने फिल्म के लिए खास पोस्ट भी लिखा था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘शक्ति सभी प्रकार में आती है और यह क्रिसमस के दिन आती है! इन अद्भुत बच्चों के पास एक खुफिया हथियार है – टीमवर्क। यह सेट पर एक अलग ऊर्जा लेकर आया और इस फिल्म की जिंदगी है। इसलिए जब आप सांता का इंतजार करते हैं, तो वापस बैठने का समय आ जाता है और इन अविश्वसनीय बच्चों को यह दिखाने का मौका दिया जाता है कि कैसे आपको हीरो बनना है! क्या तुम साथ हो? रॉबर्ट रोड्रिग्ज द्वारा निर्देशित वी कैन बी हीरोज अब वैश्विक स्तर पर इस क्रिसमस पर नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!