Breaking News :
>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने – चाँदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज के भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत बुधवार सुबह 225 रुपये की गिरावट के साथ 51,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 191 रुपये की गिरावट के साथ 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.69 फीसद या 486 रुपये की गिरावट के साथ 70,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने – चाँदी के भाव

  • वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.30 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,948.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसद या 3.54 डॉलर की गिरावट के साथ 1,946.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
  • वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.63 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 27.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.81 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 27.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!