Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अबोहर में प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल जनसभा को किया सम्बोधित, कहा- “पंजाब में इस बार डबल इंजन की सरकार बनेगी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, अबोहर। अबोहर में प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल जनसभा को किया सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार का मतलब है पंजाब का तेज विकास। पंजाब में देशभक्ति से विकास का संकल्‍प लेकर काम करने वाली सरकार चाहिए। पंजाब में इस बार भाजपा व एनडीए की सरकार बनेगी। एक बार पूरे पांच साल का मौका हमें दीजिये, फिर देखिये किस तरह विकास होता है। पंजाब में आज माफिया राज है, इसे भाजपा समाप्‍त करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो देशभक्ति की भावना से पंजाब के विकास की प्रेरणा ले। पंजाब की सुरक्षा और विकास के संकल्प व समर्पण के साथ भाजपा आपके सामने आई है। उसे पांच साल दें। उन्‍होंने कांग्रेस पर हमले किए और राज्‍य सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने अपनी सरकार के मिशन का उल्‍लेख करते हुए विभिन्‍न योजनाओं की चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान जंभेश्वर जी को प्रणाम करता हूं। बिश्नोई समाज पर्यावरण की सेवा कर रहा है।  यह मेरी पंजाब में इस चुनाव अभियान की आखिरी सभा है।  मैंने एक ही आवाज उठाई है कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनानी है। पंजाब का इस सदी में सबसे तेज विकास किया जाएगा। खनन माफिया की विदाई की जाएगी, औद्योगिक इकाइयों में नई ऊर्जा भरी जाएगी,  युवाओं को रोजगार के नए मौके दिए जाएंगे। भाजपा पंजाब की सुरक्षा का संकल्प लेकर आई है। हमें एक बार पंजाब की सेवा करने का मौका दीजिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कितने सारे राज्य हैं जहां कांग्रेस एक बार गई तो दोबारा लौट कर आई ही नहीं। पंजाब ने देश को सिखाया की खेती भी खुशहाली का जरिया बन सकती है। लेकिन आज यहां की मिट्टी की उपजाऊ शक्ति, कम हो रही है। मिट्टी में केमिकल मिल रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की हमेशा उपेक्षा की। हमारे समय में अनाज की रिकॉर्ड खरीद हुई।  खरीद का पैसा सीधे किसान की जेब में जा रहा है या नहीं। सोच और विजन वाली सरकार चाहिए हमारी सरकार बीज से बाजार तक नई व्यवस्था बना रही है

उन्‍होंने कहा कि नल से जल पहुंचाने के लिए तेज गति से काम कर रहे हैं। व्यापार माफिया के कब्जे में है। छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। इंडस्ट्री यहां से छोड़कर भाग रही है।  हमारे युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़ा हो रहा है। यहां कोई आने को तैयार नहीं है। इस परिस्थिति को डबल इंजन की सरकार ही बदल सकती है। यह अगर कोई करेगा तो मोदी ही करेगा। गरीब की तकलीफ दूर हो उसका जीवन आसान बने यह हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। 

इससे पहले  मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को हल भेंट कर सम्‍मानित किया गया। रैली में पहुंंचने पर उनका मोदी-मोदी के नारे से स्‍वागत किया गया।  प्रधानमंत्री ने बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंंचने के बाद अबोहर के लिए हेलीकाप्टर से निकले। अभी रैली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का भाषण चल रहा है। रैली में पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह साेढ़ी भी पहुंचे हैं।   

इससे पहले मंच से स्‍थानीय नेताओं का संबोधन हुआ। फाजिल्का से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी भी मंच  पर हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी रैली में पहुंच गए।  पंजाबी कलाकार जस्सी जसराज ने भी भाषण दिया। उन्होंने कहा भगवा और केसरी में एक ही रंग है। जस्सी जसराज ने चन्नी के भांजे से पकड़े गए 10 करोड़ रुपये का मामला उठाया। जस्सी जसराज ने 2017 में आम आदमी पार्टी केे टिकट पर बठिंंडा से चुनाव लड़ा था।

प्रधानमंत्री की रैली के लिए  बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। पीएम की मद्देनजर अबोहर क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया हैै। नई दाना मंडी में आयोजित इस रैली में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहले बठिंडा पहुंचे इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दाना मंडी में आए। रैली स्थल के निकट ही हेलीपैड बनाया गया है। प्रधानमंत्री की रैली में भारी भीड़ जुटी है। रैली में काफी संख्‍या में लोगों का आना जारी रहा और प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए उनमें खासा उत्‍साह है। लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के पोस्‍टर की तख्तियां भी हाथों में ले रखी है। 

विदित रहे कि प्रधानमंत्री रैली ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में अब तक दो रैलियां की हैं। उन्‍होंने बुधवार को पठानकोट में रैली को संबोधित किया था। इससे पहले उन्‍होंने 14 फरवरी को जालंधर में जनसभा को संबोधित किया था। अबोहर में रैली स्‍थल और इसके आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। पूरे क्षेत्र में चप्‍पे – चप्‍पे पर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!