Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

झांसी में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में उमड़ा अपार जान सैलाव

“प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूती देना हमारा लक्ष्य, हम इसमें सफल भी रहे” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, झांसी। झांसी में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में उमड़ा अपार जान सैलाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झांसी में थे। झांसी के बबीना में चुनावी सभा में संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को अवसरवादी बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बुधवार देर शाम जनसंपर्क करने के बाद गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आप सभी लोगों के साथ हर संकट में खड़े होने के साथ उसका समाधान भी कराया है। बुंदेलखंड को पानी संकट से मुक्ति दी है। बुंदेलखंड में आज तीव्र गति से विकास हो रहा है।हर घर को पानी हर हाथ को काम हमारा लक्ष्य है। यहां पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय में भाजपा सभी के साथ खड़ी रही, डटी रही। हमको तो इतना पता है कि जो संकट में धोखा दे वो अवसरवादी है। हमने तो राशन के साथ सभी को बिना किसी पक्षपात के टीके दिए क्योंकि हमारा मकसद सबका साथ, सबका विकास है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूती देना हमारा लक्ष्य था। हम इसमें सफल भी रहे। उन्होंने कहा कि यह बुलडोजर कितना उपयोगी है, आप देख सकते हैं। इसने सुरक्षा का जो वातावरण दिया, इसी वातावरण का परिणाम है कि प्रदेश के एख करोड़ 61 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध करवाया है। इतना ही नहीं सभी को सुरक्षा का माहौल देने में भी हम सफल रहे। उन्होंने कहा कि देखिए हम लोग किसी बेटी को प्रदेश में सुरक्षित पाते हैं, तो हमें लगता है कि पांच वर्ष की हमारी साधना सार्थक हुई है। आज कोई राह चलते किसी राहगीर, व्यापारी या किसी बेटी पर तमंचा तानने का दुसाहस कर पाएगा, लेकिन ये दुसाहस 2017 के पहले होता था। नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी थी उनसे आप कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंडी बहुत स्वाभिमानी होता है। यह कभी की किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के बाद जालौन में चुनावी सभा करेंगे। उनकी जालौन के कालपी तथा माधौगढ़ विधानसभा में जनसभा है। वह भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी छोटे सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे। माधौगढ़ से प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन के समर्थन में उनकी जनसभा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!