Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

उत्‍तराखंड समेत पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के प्रचार का बिगुल बज चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की इस रैली को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे ‘विजय संकल्प रैली’ नाम दिया गया है और इसे राज्‍य में चुनावी शंखनाद कहा जा रहा है। उत्‍तराखंड में पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां काफी दिनों से शुरू हो गई थीं।

दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी का तीन माह में यह तीसरा उत्तराखंड दौरा है। पिछले कुछ समय से राज्‍य में राजनीतिक उठापटक चल रही है। ऐसे में भाजपा विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। पीएम मोदी आज दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद एक बजे हेलीकाप्टर से परेड मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। परेड मैदान में वह प्रदर्शनी का अवलोकन कर 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। आज उत्‍तराखंड में प्रधानमंत्री जिन योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं, उनमें 8600 करोड़ की लागत से बनने वाला दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (इकोनामिक कारिडोर) भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस आर्थिक गलियारे दिल्‍ली और देहरादून की दूरी मात्र 2 घंटे के लगभग की रह जाएगी।

परेड ग्राउंड के एक किमी की परिधि में स्थित 45 स्कूलों में आज छुट्टी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड के एक किमी की परिधि में स्थित 45 स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, लेकिन इन स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी। इस संबंध में प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए बाकायदा गाइडलाइन जारी की हैं। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होंगी, बशर्ते परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।

मास्‍क जरूरी और काले कपड़ों पर प्रतिबंध

परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के लिए नौ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। हालांकि, भीड़ के अनुसार ही इन प्रवेश द्वार को प्रयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा बगैर मास्क के आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पर्स व मोबाइल फोन के अलावा किसी प्रकार का सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। काले कपड़े पहनने वालों को आयोजन स्‍थल पर प्रवेश करने की मनाही है। इसके अलावा आयोजन स्थल के चारों ओर सुबह से ही जीरो जोन कर दिया जाएगा और 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू कर दी गई है।

पीएम मोदी की जनसभा पर मौसम मेहरबान

उत्तरांखड में बारिश-बर्फबारी के बीच कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों का डेरा है और बारिश-बर्फबारी के भी कई दौर हो चुके हैं। हालांकि, आज दून में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के दौरान दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दून समेत आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देर शाम ज्यादातर इलाकों में बादल लौट सकते हैं। रविवार और सोमवार को कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.