Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डचमोलीदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से 4 मार्च को संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जनपद चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ, थराली व कर्णप्रयाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, चमोली। राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 4 मार्च को राज्य की समस्त विधानसभाओं में वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद एवं संबोधन करेंगे। जनपद चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ, थराली व कर्णप्रयाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने और पात्र लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विगत 23 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक पूरे राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन किया गया था। जनपद की सभी 610 ग्राम पंचायतों में एलईडी रथ के माध्यम से जानकारी देने के साथ सभी 39 न्याय पंचायतों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों लगाए गए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में 3777 लोगों का सुरक्षा बीमा, 1875 लोगों का जीवन ज्योति बीमा, स्वास्थ्य शिविरों में 38061 लोगों का स्वास्थ्य जाँच, 24078 लोगों में टीबी की जाँच, 1322 लोगों में गंभीर बीमारी की जाँच तथा 312 ग्राम पंचायतों को आयुष्मान कार्ड से शत प्रतिशत आच्छादित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के छूटे हुए 431 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान 93 स्थानीय खेल प्रतिभाओं, 2436 कलाकारों, विद्यालय के 985 छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जबकि नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 107 लाभार्थियों को उज्जवला योजना, 120 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 297 लोगों का आधार कार्ड, 18 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित करने के साथ ही 1044 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आगामी 4 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से संवाद एवं संबोधन करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!