Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, देहरादून। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज शहर में संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सहारनपुर रोड से जीएमएस रोड, चकराता रोड, बिन्दाल पुल तथा परेड ग्राउण्ड एवं पवेलियन में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया।

परेड ग्राउण्ड में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किये कि खेल अवस्थापना सुविधा हेतु किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ यशाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने स्केटिंग बोर्ड ग्राउण्ड निर्माण कार्यों को फरवरी माह तक पूर्ण कराने, रोलर हॉकी रिंक के निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि परेड ग्राण्ड देहरादून में शहर के साथ ही प्रदेश का पहला रोलर हॉकी रिंक बनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने परेड ग्राउण्ड पर बनाए गए साईकिल ट्रेक के निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी लेने पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया किया कि साईकिल ट्रेक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने ट्रेक को लोगों के लिए खोलने तथा साईकिल ट्रेक हेतु साईकिल रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में शेड लगाने के निर्देश दिए ताकि धूप में लोग शेड में बैठ सकें। रेंजर्स ग्राउण्ड पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने तथा रेंजर्स ग्राउण्ड के भीतर चारों ओर ट्रेक बनाने एवं फिल्ड पर पिच निर्माण करने के साथ ही टॉयलेट बनवाने को भी निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तिब्बती मार्केट के सामने स्मार्ट सिटी, सिटीज प्राजेक्ट के अन्तर्गत विकसित किए गए चिल्डर्न पार्क का भी निरीक्षण किया तथा चिल्डर्न पार्क एवं रैंजर्स ग्राउण्ड में भी सुरक्षा गार्ड रखने को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर तथा अन्य क्षेत्रों में खाली जगह को चिन्हित किया जाए, ताकि ऐसे स्थानों को छोटे-छोटे चिल्डर्न पार्क के रूप में विकसित किया जा सके ताकि शहर की सुन्दरता के साथ ही तथा छोटे बच्चों के लिए खेल अवस्थापना स्थापित की जा सकेगी।

जिलाधिकारी ने सहारनपुर रोड, जीएमएस रोड से चकराता, बिन्दाल पुल तक संचालित कार्यों को समयबद्ध गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को निर्देश दिए किया। उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ कार्यों सहित सड़क चौड़ीकरण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, साथ ही निर्देशित किया कि यातायात में अवरोधक को चिन्हित करते हुए उनके सुधार किया जाए।

इस अवसर अधि० अभि० स्मार्ट सिटी परियोजना पीआईयू पीडब्लू डी प्रवीण कुश, पीसीएम गिरिश पुण्डीर, एआई एसी सुनील रावत, एपीएम वर्तिका ध्यानी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!