Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेश

अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन करेंगे। यहां बेहतर नौकरी के इच्‍छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाएगी। पाटीदार समाज द्वारा विकसित काम्प्लेक्स ऐसे सभी छात्रों को उचित दर पर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया था कि पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सुबह 11 बजे सरदारधाम फेज- II और कन्या छात्रालय (गर्ल्स हॉस्टल) का ‘भूमि पूजन’ भी करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ-साथ सरदारधाम के दानदाता और ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे। पीएमओ के अनुसार, सरदारधाम शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।

वैष्णोदेवी सर्कल के करीब अहमदाबाद-गांधीनगर सीमा क्षेत्र में स्थित 11,672 वर्ग फुट के क्षेत्र में निर्मित सरदारधाम भवन के पहले चरण का निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इस भवन का निर्माण विश्व पाटीदार समाज (वीपीएस) ने देश के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास पर ध्यान देते हुए किया था। यहां 1,600 छात्रों व उम्मीदवारों के लिए आवासीय सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी जिसमें 1,000 कंप्यूटर सिस्टम, व्यायामशाला और स्वास्थ्य देखभाल यूनिट, सभागार, मल्टीपरपज हाल, लाइब्रेरी, उच्‍च तकनीक की सुविधाओं वाली कक्षाएं, इनडोर खेल और अन्य सुविधाएं हैं। 50 लग्‍जरी रूम के साथ ही व्यापार और राजनीतिक समूह के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्‍ध करवायी जाएगी।

सरदारधाम परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये की लागत से अब यहां 2,000 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!