Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे प्रयागराज

  • राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, प्रयागराज। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का शनिवार को प्रयागराज आगमन हुआ। राष्ट्रपति करीब छह घंटे संगमनगरी में रहेंगे। ऐतिहासिक इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करने के अतिरिक्त वह झलवा में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना, कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयोजन में मौजूद रहेंगे।

प्रयागराज में बमरौली एयरपोर्ट पर राष्‍ट्रपति का भव्‍य स्‍वागत किया गया। सेना के अधिकारियों के अलावा उनका स्‍वागत उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने किया।

11:00 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे राष्‍ट्रपति

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द वायुसेना के विमान से सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर के जरिए सेना के पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। फिर मर्सिडीज बेंच एस क्लास कार में हाई कोर्ट आएंगे। उनके आगमन के लिए शहर को सजा दिया गया है। जगह-जगह सूचना विभाग की ओर करीब दो सौ होर्डिंग्स लगाई गई हैं। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था है। शुक्रवार दोपहर में फ्लीट रिहर्सल भी हुआ।

राज्‍यपाल, सीएम एयरपोर्ट पर करेंगे राष्‍ट्रपति की अगवानी

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक राजकीय विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। लगभग इसी समय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना भी विमान से आएंगे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्वागत करेंगे। फिर सभी लोग वायुसेना के तीन हेलीकाप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे।

राष्‍ट्रपति पूर्व राज्‍यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से करेंगे मुलाकात

माना जा रहा है कि सर्किट हाउस में राष्ट्रपति कुछ गणमान्य लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। तैयारी संगम पर भी की गई है। पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से उनके निवास पर मुलाकात के बाद शाम करीब पांच बजे राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश के कानून मंत्री भी लखनऊ रवाना हो जाएंगे, अलबत्ता राज्यपाल सर्किट हाउस में रुकेंगी। वह रविवार को कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

हाई कोर्ट में अधिवक्‍ता चैंबर व 12 मंजिला इमारत का शिलान्‍यास करेंगे राष्‍ट्रपति

हाई कोर्ट से ही राष्ट्रपति झलवा में विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। अधिवक्ता चैंबर और पार्किंग के लिए 12 मंजिला इमारत का शिलान्यास करने के अलावा राष्ट्रपति हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में वरिष्ठ अधिवक्ता एबी सरन के तैलचित्र का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में करीब 400 लोग आमंत्रित किए गए हैैं। इसमें हाई कोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रशासनिक अफसर शामिल हैैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!