Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे अहम बैठक, ओमिक्रोन पर हो सकती है चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर, 2021, बुधवार, दिल्ली। देश में ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि ये बैठक शाम 4 बजे हो सकती है। मंत्रिपरिषद की बैठक में ओमिक्रोन को लेकर चर्चा संभव है। इसके अलावा अगले साल पांच राज्यों, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है

21 राज्यों में 781 मामले, दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस

बता दें कि देश के 21 राज्यों में ओमिक्रोन के 781 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 241 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। ओमिक्रोन के दिल्ली में 238, महाराष्ट्र में 167 मामले हैं। गुजरात में 73, केरल में 65, तेलंगाना में 62, राजस्थान 46, कर्नाटक और तमिलनाडु में 34-34, हरियाणा में 12, पश्चिम बंगाल में 11, एमपी 9, ओडिशा 8, आंध्र प्रदेश 6, उत्तराखंड 4, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 3-3, यूपी में दो और गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में 1-1 मामला है।

देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले हैं। दिल्ली में ओमिक्रोन के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है। दिल्ली में अब तक इस नए वैरिएंट के 57 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वही, दिल्ली में कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 496 नए केस आए हैं। दिल्ली में बीते सात महीनों में ये सबसे बड़ी उछाल है। दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1612 हो गई है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोरोना संबंधी मौजूदा दिशा-निर्देशों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। केंद्र ने राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। कोरोना, खासकर ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने आवश्यकता के मुताबिक स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने और त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने को भी कहा है। पत्र में कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों को अगले साल 31 जनवरी तक बढ़ाने की जानकारी भी दी है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोरोना से बचाव के नियमों के पालन संबंधी पांच उपायों के अनुपालन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!