Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रात्रि 11 बजे तक ही होगी न्यू ईयर पार्टी : इस व्यवस्था का पालन कराना प्रशासन व पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर, 2021, बुधवार, देहरादून। ओमिक्रोन की दस्तक के बाद शासन ने प्रदेश में रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस व्यवस्था का कितना पालन प्रशासन व पुलिस के अधिकारी करा पाते हैं, यह तो थर्टी फर्स्‍ट को ही पता चलेगा, मगर पार्टी को रात 11:00 बजे तक सीमित रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।

चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि रात्रि कर्फ्यू क्रिसमस के बाद लागू किया गया। क्रिसमस तक किसी भी तरह की बंदिश लागू न होने के चलते दूनवासियों के विभिन्न होटल व रेस्तरां में थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी बुक कर दी हैं। अब रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, लिहाजा लोग होटल व रेस्तरां संचालकों से नए नियमों व उनकी पार्टी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल कर रहे हैं। रेस्तरां संचालक बुकिंग कराने वाले व्यक्तियों को रात्रि कर्फ्यू का हवाला देकर पार्टी का समय सीमित करने के संदेश भी भेज रहे हैं। कुछ जगह थर्टी फर्स्‍ट की बुकिंग निरस्त की गई हैं, मगर कई जगह अभी भी पार्टी प्रस्तावित हैं।

थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी सामान्य तौर पर रात आठ बजे के बाद ही शुरू हो पाती हैं। ऐसे में रात 11 बजे तक पार्टी को सीमित करना आसान नहीं। ताज्जुब यह कि पुलिस व प्रशासन की तरफ से अभी सार्वजनिक रूप से थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी को लेकर होटल व रेस्तरां संचालकों को किसी तरह के दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में थर्टी फर्स्‍ट पर रात्रि कर्फ्यू के नियमों का पालन हो पाएगा, इस पर संशय है।

पार्टी सिर्फ रात 11:00 बजे तक ही कराई जाएंगी संचालित

जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू के नियम प्रभावी हैं और थर्टी फर्स्‍ट के दिन भी पार्टी सिर्फ 11:00 बजे तक ही संचालित कराई जाएंगी। शासन की गाइडलाइन के बाबत पुलिस को व्यवस्था का पालन कराने के लिए कहा गया है।

एसपी कोचर (अध्यक्ष दून वैली होटल रेस्तरां एसोसिएशन) का कहना है कि अधिकतर लोग थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी की बुकिंग निरस्त नहीं करा रहे हैं। बुकिंग रात्रि कर्फ्यू लागू होने से पहले ही कराई जा चुकी थी। प्रशासन व पुलिस से आग्रह है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करने वाले होटल, रेस्तरां संचालकों को पार्टियों का आयोजन करने दिया जाए। सभी होटल व रेस्तरां अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं कि पार्टियों को 11:00 बजे तक सीमित रखा जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!