Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मई को कपाट खुलने के अवसर पर आ सकते हैं केदारनाथ धाम

प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम आ सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

शासन में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अभी तक प्रधानमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन यदि वह आते हैं तो शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी हैं।

देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था है। एक दौर में प्रधानमंत्री ने केदारनाथ के नजदीक ही साधना की थी।

केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है और अब केदारपुरी नए कलेवर में निखर चुकी है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी को जब भी समय मिलता है, वह बाबा केदार के दर्शन को चले आते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 18 मई 2019 में ध्‍यान गुफा में किया था ध्‍यान

गौरतलब है कि अपने केदारनाथ दौरे के दौरान 18 मई 2019 में पीएम मोदी ने ध्‍यान गुफा में ध्‍यान किया था। इसके बाद धाम में ध्यान गुफा के प्रति आकर्षण काफी बढ़ गया। यह ध्यान गुफा आठ गुणा दस फीट की है। वर्ष 2018 में गुफा का निर्माण नेहरू पर्वतोरोहण संस्थान ने किया था। प्राकृतिक रूप से मौजूद इस गुफा में बिजली, पानी, संचार व शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग करने पर निगम की ओर से एक समय का भोजन व चाय-नाश्ता किराये की राशि में ही उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी का केदारनाथ दौरा

ऐस माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर यहाँ आ सकते हैं।

इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी के केदारनाथ के प्रस्तावित दौरे और वहाँ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिए जाने के कार्यक्रम को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। यही नहीं, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर भी सोमवार को केदारनाथ जा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!