Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंधार्मिक

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में चल रहा है इलाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2022, सोमवार, लखनऊ।भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल के स्वास्थ्य में सोमवार को आंशिक सुधार है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष तथा अयोध्या में मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह राम जन्म भूमि न्यास के साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।

विदित रहे कि मणिराम दास (छोटी छावनी) के महंत नृत्य गोपाल दास का जन्म मथुरा के बरसाना के कहोला गाँव में 1938 में हुआ। उन्होंने सिर्फ 12 वर्ष की उम्र में ही संन्यास ले लिया था और मथुरा से अयोध्या आ गए। 1953 में उन्होंने अयोध्या में मणिराम दास छावनी में राम मनोहर दास से दीक्षा ली। 

महंत नृत्यगोपाल दास की सेवा में लगे शिष्य संत जानकी दास ने बताया करीब 84 वर्षीय महंत नृत्यगोपाल दास ने सोमवार को मेदांता अस्पताल में नियमित दिनचर्या का पालन करते हुए पूजन भी किया। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास के शुभचिंतक शिष्यों और भक्तों से अपील की है कि महाराज की अवस्था को देखते हुये चिकित्सीय परामर्श और नियमित जांच प्रक्रिया का पालन तो करना ही होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि महंत नृत्यगोपाल दास शीघ्र ही अयोध्या धाम में अपना काम संभालने के साथ ही सभी भक्तों को आशीर्वाद भी देंगे।

महंत नृत्यगोपाल दास को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी नियमित जांच के साथ अन्य इलाज भी किया गया है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। किडनी में इन्फेक्शन की समस्या के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके गुर्दे और पेशाब में संक्रमण की शिकायत है। उन्हें रविवार दोपहर मेदांता अस्पताल की की इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टरों ने शुरूआती जांच के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

अयोध्या से रविवार को डाक्टर्स की देखरेख में उन्हें लखनऊ रुटीन चेकअप के लिए लाया गया। दो वर्ष पूर्व कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कोरोना संक्रमित होने के बाद से महंत नृत्यगोपाल दास लगातार ही डाक्टर्स की देखरेख में हैं। अयोध्या में मणिरामदास जी की छावनी मंदिर स्थित उनके आवास में एक आइसीयू बना हुआ है।

अयोध्या में इससे पहले बीते वर्ष तीन अक्टूबर 2021 को भी महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। तब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब स्थिति गंभीर होने के चलते महंत को आईसीयू में रखा गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!