Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
देश

कन्नौज में भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, 20 लोगों की मौत की आशंका

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा ‘इस भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ बता दें कि शुक्रवार को जीटी रोड पर कन्नौज से जयपुर जा रही स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इस हादसे में 20 लोगों की मारे जाने की आशंका है।

इस भीषण टक्कर से ट्रक का डीजल टैंक फट गया और ट्रक और बस दोनों में आग लग गई। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि फंसे यात्रियों को निकलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के समय बस में 45 से लोग सवार थे।

राजनाथ सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताया

रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी इस भीषण दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करके कहा,’ कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में हुई बस दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी ज़िंदगी गंवाई है, उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

25 यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला गया

कानपुर के पुलिस आइजी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि 25 यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से कुछ का स्थानीय अस्पताल में इलाज हो रहा है, जबकि कुछ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस से कई लोगों को बचाया।

हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को तत्काल दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों और घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!