Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
देश

26 जनवरी के आसपास भारतीय सेना पर बैट हमलों को अंजाम देने के लिए करीब 50 आतंकी लॉन्च

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में खूनखराबा करने और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना पर बैट हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकियों के करीब 50 लांचिंग पैड फिर से क्रियाशील बनाए हैं। इन लांचिंग पैड पर मौजूद करीब तीन सौ आतंकियों में से 50 अफगानी मूल के हैं और वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। यह आतंकी 26 जनवरी के आसपास जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई राज्यों में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में हैं।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अपने तंत्र के जरिए पाकिस्तानी सेना की इस साजिश का पता लगाया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इन लांचिंग पैड में से अधिकांश उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार गुलाम कश्मीर की नीलम घाटी इलाके में हैं। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने ट्रेनिंग दी है।

पाकिस्तानी सेना इन्हें भारतीय इलाके में घुसपैठ कराने के लिए उचित मौका तलाश रही है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, यह आतंकी 26 जनवरी के आसपास भारतीय क्षेत्र में दाखिल होकर जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य भागों में विध्वंसकारी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार किए गए हैं।

नीलम, लीपा व टंगडार सक्रिय हैं अधिकांश लांचिंग पैड

हाल ही में क्रियाशील हुए लांचिंग पैड में से अधिकांश नीलम, लीपा और टंगडार घाटी में हैं। इनमें से अधिकांश लांचिंग पैड बीते साल फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए बालाकोट हमले के बाद बंद हो गए थे।

खुफिया एजेंसियों ने बताया कि जैश सरगना अजहर मसूद का भाई रऊफ असगर भारत में किसी बड़े हमले को अंजाम देना चाहता है। बीते कुछ दिनों के दौरान वह इन लांचिंग पैड पर जमा हुए आतंकियों से दो बार मिलने पहुंचा है। पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम बनाने के लिए सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के समर्थकों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!