Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की

  •  2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, जयपुर। राजस्थान में नागौर जिले के श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह 7:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत होने के साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 8 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल है। सभी मृतक मध्यप्रदेश में देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले हैं। यह सभी एक जीप से रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नागौर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंज़ूरी दी है। एवं घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार यह सभी सोमवार रात को अपने गांव से रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह नागौर जिले में नोखा बाइपास उनकी जीप ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, शेष 3 ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कई लोगों के शव जीप में फंस गए थे, जिन्हे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को जीप से बाहर निकालकर हाइवे से कुछ दूर रखवाया। बाद में उन्हे नोखा के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीप चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे में जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

उल्लेखनीय है कि जैसलमेर जिले में स्थित रामदेवरा मंदिर में बड़ी संख्या में देशभर से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। कोरोना महामारी के कारण इस बार मंदिर में मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। लेकिन फिर भी लोग बड़ी संख्या में रामदेवरा पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस दर्दनायक हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया और कहा कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!