Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश केपूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की याद में भाजपा अपने सभी 1918 मंडलों में आयोजित करेगी श्रद्धांजलि सभा

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी संगठन उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ आरएसएस के भी बड़े पदाधिकारी शिरकत कर उनको नमन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद में अपने संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। लखनऊ में मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ में कार्यक्रम सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार के सभागार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, भाजपा प्रदेश प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। कल्याण सिंह का बीती 21 अगस्त को लखनऊ के पीजीआई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह गांव, गरीब तथा किसानों के नेता थे। बाबू जी सदैव पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रशस्त अंत्योदय पथ के अनुगामी रहे। वह जन नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों के लिए काम किया और उनसे सदैव जुड़े भी रहे। पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारियों के साथ ही आम जनमानस भी बाबूजी के निधन जाने से दुखी है।

इसी कारण इस मंडलीय श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, नेता, जनप्रतिनिधि, मंत्री, कार्यकर्ता के साथ ही आम जनमानस की सहभागिता भी होगी।

एक को कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में अलीगढ़ में जुटेंगे दिग्गज

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार अलीगढ़ के अतरौली में एक सितंबर को होना है। इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम स्थल को पांच जोन व 12 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 39 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व उत्तराखंड और राजस्थान के राज्यपाल के आने की संभावना है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के कई भी आ सकते हैं। त्रयोदशी के भोज में 30 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!