Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर अब जोर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते हैं। दरअसल इसके पूर्व भी पीएम चुनाव जीतने के बाद वाराणसी आकर कार्यकर्ताओं के साथ काशीवासियों का आभार जताने के लिए आते रहे हैं। इस दौरान पीएम बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे तो दूसरी ओर काशी में परियोजनाओं के जल्‍द पूरा होने को लेकर भी मंथन होना है।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर भी पूर्वांचल में अब चुनाव के बाद प्रशासनिक रणनीति का दौर शुरू होना तय है। वाराणसी में मेट्रो, रोपवे, खिड़किया घाट पर एंफीबियस प्‍लेन, फोरलेन सहित पर्यटन को धार देने वाली योजनाओं को जमीन पर उतारना है। ऐसे में पीएम नरेन्‍द्र मोदी के अगले काशी दौरे में परियोजनाएं भी प्राथमिकता में होनी हैं। 

पार्टी के स्‍तर पर भी पीएम के सरकार गठन के बाद काशी आने की उम्‍मीदों को बल मिल रहा है। हालांकि, पार्टी स्‍तर पर अब भी सिर्फ कयास ही है। लेकिन, पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जिस तरह का अंतिम दौर में चुनाव प्रचार किया है और भाजपा ने सफलता हासिल की है उससे तय है कि पीएम की प्राथमिकता में पूर्वांचल और पूर्वांचल का विकास आगे भी रहना तय है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अंतिम दो दिन वाराणसी के मतदाताओं से कई स्‍तर पर संवाद कायम किया था। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को भी घर घर मोदी का प्रणाम पहुंचाने की अपेक्षा जताई थी। ऐसे में पीएम नरेन्‍द्र मोदी परिणाम आने के बाद उन कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ सकते हैं। 

यूपी के साथ ही पूर्वांचल में विकास कार्यों को गति भी डबल इंजन सरकार की वजह से मिलनी अब तय है। ऐसे में पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी आ सकते हैं। इस बाबत पार्टी स्‍तर पर जहां सुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है वहीं जिला प्रशासन भी अब पीएम की महत्‍वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर जमीन पर कार्रवाई भी शुरू करनी है। आचार संहिता खत्‍म होने के बाद विकास परियोजनाओं को जहां बजट मिलना शुरू हो जाएगा वहीं विकास कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार जमीन मिलना भी तय हो जाएगा। संकल्‍प पत्र की घोषणा के अनुरूप विकास योजनाओं में बलिया लिंक एक्‍सप्रेस वे, गंगा एक्‍सप्रेस से, वाराणसी में मेट्रो और आजमगढ़ में एटीएस सेंटर भी विकसित होना तय माना जा रहा है। 

इसके अतिरिक्‍त वाराणसी में पर्यटन के लिए रोप वे, सिग्‍नेचर ब्रिज का कार्य भी शुरू होने के साथ स्‍मार्ट सिटी परियोजना के साथ गंगा पार के क्षेत्रों का विकास भी प्रस्‍तावित है। वाराणसी से अयोध्‍या होते हुए लखनऊ तक डबल रेलवे ट्रैक और इलेक्ट्रिक इंजन रूट का विकास भी लगातार प्रगति पर है। जबकि हाई स्‍पीड रेल कारीडोर के लिए नई दिल्‍ली से वाराणसी और वाराणसी से कोलकाता तक बुलेट ट्रेन के लिए भी सर्वे के बाद परियोजना शुरू होनी है। ऐसे में पीएम के आगमन पर लोकार्पण और शिलान्‍यास की भी रूपरेखा जल्‍द सामने आ सकती है। वहीं दूसरी ओर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी पूर्वांचल में मेगा परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारियां होनी है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!