Breaking News :
>>वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान>>क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1>>जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात, तय हो सकती है शपथ ग्रहण की तारीख

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद रविवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दिल्ली के दौरे पर हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रियों से भेंट की। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सीएम योगी आदित्यनाथ की भेंट के बाद आज ही उत्तर प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तथा मंत्रिमंडल के सदस्य भी तय हो सकते हैं।

नई दिल्ली में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश के समग्र उत्थान में सदैव हितकारी रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हृदय से आपका आभार माननीय राष्ट्रपति जी।

इससे पहले नई दिल्ली के प्रवास पर दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर जाकर भेंट की। इस दौरान गडकरी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इनके बीच करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई। नितिन गडकरी से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा अनुराग ठाकुर से भी भेंट करेंगे। प्रधान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी और ठाकुर सह प्रभारी थे। 

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर भेंट की। इस दौरान अमित शाह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के साथ उनको बड़ी जीत की बधाई भी दी। अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में भाजपा की इस प्रचंड जीत पर पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई। 

योगी आदित्यनाथ के दिल्ली के दो दिन के दौरे में उनकी सरकार के शपथ की तारीख तय करने के साथ ही उसके मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में तीन डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इनमें भी एक दर्जन बिल्कुल नए चेहरे हो सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ इन नेताओं से मिलकर प्रदेश में होने वाले नए मंत्रिमंडल को लेकर सलाह मशविरा करेंगे। उम्मीद है नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिल सकता है जबकि चुनाव में कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी पदाधिकारियों को भी मौका दिया जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने के बाद अब उनको भी किसी बड़ी जगह पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही हारने वाले अन्य मंत्रियों के बारे में भी दिल्ली में विचार होगा। इनमें से कई को विधान परिषद में भेजा जा सकता है जबकि खाली होने वाले नौ राज्यसभा सदस्यों के स्थान पर भी किसी हारे हुए मंत्री को जगह दी जाएगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!