Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 3 जून को आयेंगे अपने पैतृक गाँव परौंख, साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने पैतृक गांव परौंख तीन जून को आएंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे। इस संबंध में कानपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ० राज शेखर की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 3 जून को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री दिल्ली से पहले लखनऊ पहुंचेंगे। मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ परौंख गाँव पहुंचकर तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपराह्न 2:30 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर तीन बजे परौंख गाँव आएंगे। यहां 3 से 4 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें अनुमानित संख्या 20 हजार लोगों की होगी। इसके बाद आधे घंटे तक वह गांव स्थित पथरी देवी मंदिर में पूजन करेंगे। आंबेडकर पार्क में मूर्ति का माल्यार्पण व मिलन केंद्र का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 4:30 बजे हेलीपैड पर पहुंचकर यहां से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे, वहां से दिल्ली जाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंडलायुक्त ने आइजी प्रशांत कुमार के साथ परौंख गाँव पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां हेलीपैड, राष्ट्रपति के भ्रमण का रूट, पुस्तकालय, आंबेडकर पार्क समेत अन्य स्थलों को देखा। एयरफोर्स कर्मी भी मौजूद थे जिनकी निगरानी में हेलीपैड का काम चल रहा है। हाईटेंशन लाइन, पेड़ व अन्य सुरक्षा कारणों के चलते 5 हेलीपैड पुरानी जगह व तीन सड़क के पश्चिम दिशा की तरफ बनाने की बात तय हुई।

कार्यक्रम स्थल, झलकारी बाई इंटर कालेज, पथरी देवी मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, खेल मैदान, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र, अमृत सरोवर आदि में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। भवनों की रंगाई पुताई के अलावा सभी हैंडपंप दुरुस्त कराने, जर्जर बिजली के तार बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य महत्वपूर्ण हैं किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विकास कार्य को तीन दिनों के भीतर पूरा कर लें। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!