Breaking News :
>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सड़क सुरक्षा अभियान पर मुख्‍यमंत्री योगी आज सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ करेंगे संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में इन हादसों को रोकने के ल‍िए अब प्रदेश सरकार ने जनता को जगरूक करने की ठान ली है। इसी के तहत मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सड़क सुरक्षा अभ‍ियान शुरु करने के न‍िर्देश द‍िए है। अभ‍ियान में लोगों को समझा-बुझा कर सड़क हादसों पर लगाम लगाना सरकार का लक्ष्‍य है।

उत्तर प्रदेश सरकार जल्दी ही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के ल‍िए सड़क सुरक्षा का विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी कार्ययोजना परिवहन और पुलिस सहित विभिन्न संबंधित विभागों ने मिलकर तैयार की है। चरणवार प्रस्तावित इस अभियान की रूपरेखा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को प्रदेशभर के नगरीय निकायों के साथ वर्चुअल चर्चा करेंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ वर्चुअल बैठक में बताएंगे कि कैसे सड़क सुरक्षा अभियान से जनता को जागरूक कर दुर्घटनाओं को कम से कम किया जाए। बैठक में नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के अलावा दर्जन भर विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन, सर्किल स्तर तक के पुलिस अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी भी जुड़ेंगे।

मंगलवार को टीम-9 की बैठक में भी सीएम ने दोहराया कि सड़क सुरक्षा के विभिन्न घटकों जैसे रोड इंजीनियर‍िंग, प्रवर्तन कार्य, ट्रामा केयर और जनजागरुता की दिशा में विशेष प्रयास की जरूरत है। इस अभियान से शिक्षा विभाग को इसीलिए जोड़ा गया है, क्योंकि यातायात नियमों के पालन का संस्कार बच्चों को शुरुआत से ही दिया जाना चाहिए।

विदित रहे कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित टीम-9 की बैठक में निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, लोक निर्माण आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय से जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार क‍िए जाने के न‍िर्देश द‍िए थे। इस कार्ययोजना के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आज सीएम योगी संवाद करेंगे। उसके बाद सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर स्पीड ब्रेकर की खराब डिजाइन आए दिन दुर्घटनाओं का कारक बनती है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं, फिटनेस के मानकों पर फेल बसों को किसी भी दशा में सड़क पर न चलने दिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि एंबुलेंस संचालन से जुड़े कार्मिकों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। पीडि़त व घायल लोगों के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। एंबुलेंस के रेस्पांस टाइम को कम से कम करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाए। साथ ही वालंटियरों को भी इस काम से जोड़ें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!