Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति कोविन्द अपनी धर्मपत्नी सविता कोविन्द, पुत्री स्वाति के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुँचे, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, गोरखपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शनिवार की दोपहर 12:35 बजे अपनी धर्मपत्नी व देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविन्द, पुत्री स्वाति कोविन्द के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। वहां आराम करने के बाद वह शाम 4:45 बजे गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे

राष्ट्रपति 20 घंटों तक गोरखपुर में रहने के दौरान गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद नौकायन पर भ्रमण करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए गीता प्रेस, गोरखनाथ मंदिर एवं नौकायन पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए गए हैं।

राष्ट्रपति का काफिला दोपहर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंच गया है। यहां वह विश्राम करेंगे और करीब 4:45 बजे गीता प्रेस के लिए रवाना होंगे। गीता प्रेस में होने वाले कार्यक्रम के मंच पर राष्ट्रपति, उनकी पत्नी, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति यहां मौजूद लोगों को 20 मिनट तक संबोधित भी करेंगे। शाम छह बजे तक यहां रहने के बाद गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। राष्ट्रपति गोशाला भी जा सकते हैं और वहां लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे। गोरखनाथ मंदिर में करीब एक घंटे का समय बिताने के बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे।

गीताप्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1955 में किया था। उनके बाद राम नाथ कोविन्द पहले राष्ट्रपति हैं, जो आज गीताप्रेस में आ रहे। वह लीला चित्र मंदिर में सायं 5:00 बजे देवी देवताओं का दर्शन करने के बाद आम जन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!