Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने मुख्यमंत्री धामी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से की

‘धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां’

चम्पावत उपचुनाव में मिली जीत पर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी मुख्यमंत्री धामी को बधाई दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस को बड़े अंतर से मिली पराजय को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दे रहे हैं, वहीं उनके पुत्र व कांग्रेस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे आनंद रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद नजर आ रहे हैं।

‘धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां’

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी की जीत के बाद इंटरनेट मीडिया पर आनंद रावत की पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। ‘धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां’ शीर्षक से पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। उन्होंने कहा कि 2007 में जब धोनी को टी-20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम चमत्कार करेगी।

कुछ ऐसा ही माहौल 4 जुलाई, 2021 को उत्तराखंड की राजनीति में भी था। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को प्रयोग के तौर पर तीसरे मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। समय कम था और धामी को निरंतर बल्लेबाजी करनी थी। ऐसे में वह पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों के निर्णयों को उलटते-पलटते और नाराज मंत्रियों को मनाते दिखाई दिए।

आनंद रावत ने कहा कि धामी का पहले छ: महीने का कार्यकाल उल्लेखनीय नहीं रहा, लेकिन चुनाव में टिकट वितरण के कौशल ने प्रभावित किया। उनका होमवर्क और सर्वे सटीक था। उस पर जोखिम उठाने का माद्दा, इससे रक्षात्मक भाजपा को चुनावी संघर्ष में खड़ा कर दिया।

कुमाऊं मंडल में कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले भाजपा प्रत्याशियों के चयन को उन्होंने सराहा। उन्होंने कहा कि अब धामी को उत्तराखंड के लिए राजनीतिक कौशल दिखाने की आवश्यकता है। राज्य की दो ज्वलंत समस्याओं मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि के समाधान को अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजना बनानी पड़ेगी। भू-कानून और नौकरियों में धांधली पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से रुख स्पष्ट करने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री धामी पहाड़ की वास्तविक समस्याओं से वाकिफ हैं : सुनील ध्यानी

चम्पावत उपचुनाव में मिली जीत पर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी मुख्यमंत्री धामी को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि वह राज्य के सतत विकास को आगे तक लेकर जाएंगे। दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा है कि सीएम धामी पहाड़ की वास्तविक समस्याओं से वाकिफ हैं। इसलिए उम्मीद है कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों के विकास की ओर विशेष ध्यान देंगे।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति करने की उम्मीद भी उन्होंने जताई। कहा कि उक्रांद पिछले लंबे समय से लोकायुक्त की नियुक्ति करने की मांग कर रही है। कहा कि जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया है। इसलिए सीएम को चाहिए कि वह सरकारी विभागों में हो रहे घोटालों व अनियमितताओं पर कठोर निर्णय लें। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!