Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डदेश

दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुँचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 9 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। आज बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी।राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरेंगी। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन करेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगी और राजभवन के लिए रवाना होंगी। शाम 6:30 बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

8 दिसम्बर 2022, शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

शिलान्यास
➲ चीला पावर हाउस के ऊर्जा विभाग में आरएमयू की स्थापना।
➲ मंगलौर में सब स्टेशन।
➲ देहरादून में भूमिगत एचटी व एलटी बिजली की लाइन नेटवर्क।
➲ स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय परिसर।
➲ राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज नरेंद्रनगर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य।
➲ टनकपुर बस टर्मिनल।

लोकार्पण
➲ 4.5 मेगावाट की काली गंगा दो।
➲ 132/33 केवी सब स्टेशन हरिद्वार।
➲ सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल साइंस और रिसर्च इंस्टीट्यूट, अल्मोड़ा।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की फुल ड्रेस रिहर्सल
राष्ट्रपति के दौरे से पहले बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल की। पुलिस जौलीग्रांट से लेकर जीटीसी हेलीपैड और फिर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक डेमो फ्लीट लेकर गई। इस दौरान बृहस्पतिवार को लगाए जाने वाले बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

रिहर्सल के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पूरे मार्ग व्यवस्था, राजभवन, सीएम आवास, मसूरी व दून यूनिवर्सिटी में ड्यूटी में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों से संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में सुरक्षा के मद्देनजर सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए। नामित व्यक्तियों ही कार्यक्रम स्थल पर चेकिंग के बाद आने दिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। ड्यूटी के दौरान आम जनता व आवश्यक सेवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!