Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली नगर निगम चुनाव : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने जिन सीटों पर प्रचार किया उनमें से 10 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। दिल्ली नगर निगम चुनाव में यद्यपि भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई, लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार किया, उनमें से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पूर्व भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी धामी का सदुपयोग किया था। हिमाचल में धामी ने कई जनसभाओं के साथ ही पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जन संपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री धामी की धमक साफ तौर पर देखने को मिली

उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में इस साल की शुरुआत में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की। यही नहीं, राज्य गठन के बाद से हर विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक भी धामी ने इस चुनाव में तोड़ दिया। इसके बाद धामी भाजपा के एक नए युवा चेहरे के रूप में उभरे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस छवि को देखते हुए दिल्ली में भाजपा ने, खासतौर से पर्वतीय बाहुल्य सीटों को ध्यान में रखकर उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में जिम्मेदारी दी। इस भूमिका में मुख्यमंत्री धामी खरे उतरे। मुख्यमंत्री ने मुख्यतया पटपडग़ंज, मंडावली, छतरपुर, यमुना विहार व आसपास की सीटों पर प्रचार किया। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जहां-जहां प्रचार के लिए गए, उन्हें सुनने के लिए खासी भीड़ उमड़ी।

8 दिसम्बर 2022, बुधवार को आए नतीजों में मुख्यमंत्री धामी की धमक साफ तौर पर देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की पटपडग़ंज, विनोद नगर एवं मंडावली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए थे। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है। इसी तरह बुराड़ी, सादतपुर, यमुना विहार, विनोद मार्ग, द्वारका-ए, नजफगढ़, छावला, शाहदरा में भी भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

उत्तराखंड इकाई को सौंपी 20 सीटों पर मिली जीत

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड इकाई को सौंपी 36 में से 20 सीटों और पर्वतीय मूल के 9 प्रत्याशियों में से 6 की जीत पर हर्ष जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों पर प्रवासियों से मिल रहे समर्थन का परिणाम है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिसका प्रत्याशी अधिक लोकप्रिय व योग्य होगा, वही दिल्ली का मेयर बनेगा, वह भाजपा का भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड इकाई को कुल 36 सीटों पर जिम्मेदारी दी गई, इनमें से 20 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!