Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
विदेश

अमेरिका में वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारी, सरकार जल्द करेगी फैसला

वाशिंगटन, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वैक्सीन एक अहम हथियार है। इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने को लेकर अलग-अलग बहस चल रही है। अमेरिका इसको लेकर जल्द फैसला करने जा रहा है। अमेरिका में कोरोना के मामलों के बीच बाइडन सरकार के सलाहकार शुक्रवार(17 सितंबर) को इस पर बहस करेंगे कि क्या इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज सुरक्षित और प्रभावी है। इसे यह तय करने की दिशा में पहला सार्वजनिक कदम माना जा रहा है कि किन अमेरिकियों को अतिरिक्त(बूस्टर) डोज मिल सकती है और कब। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बहुत सारे सबूत पोस्ट किए कि वह शुक्रवार की बैठक में विशेषज्ञों से इस पर विचार करने के लिए कहेगा।

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन बूस्टर डोज के डाटा की समीक्षा करने और बूस्टर डोज के औचित्य पर चर्चा करने में तटस्थ बना हुआ है। यहां उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस के अधिकारी अमेरिका एक बूस्टर डोज अभियान का पूर्वावलोकन कर रहे हैं जिसके अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। फाइजर कंपनी यह तर्क दे रही है कि जहां अमेरिका में गंभीर बीमारी से बचाव मजबूत है वहीं दूसरी डोज के छह से आठ महीने बाद मामूली संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा कहीं कम हो जाती है। दवा निर्माता इज़राइल के डेटा की ओर इशारा कर रहा है, जिसने गर्मियों में बूस्टर डोज देने की शुरुआत की थी।

अमेरिका पहले से ही गंभीर रूप से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को फाइजर या माडर्ना वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक प्रदान करता है।

समय के साथ कम हो जाती है माडर्ना वैक्सीन से कोरोना के खिलाफ सुरक्षा

माडर्ना की कोरोना वैक्सीन को लेकर एक नया अध्ययन सामने आया है। इसमें पाया गया है कि वैक्सीन से मिलने वाली कोरोना के खिलाफ सुरक्षा समय के साथ कम हो जाती है। इसलिए बूस्टर डोज की जरूरत की बात कही गई है। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार है। कोरोना वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा कितने समय तक रहती है इसको लेकर दुनिय़ाभर में बहस जारी है। इस बीच माडर्ना ने कहा है कि उसकी वैक्सीन का प्रभाव समय के साथ कम हो जाता है ऐसे में बूस्टर डोज की जरूरत है।

6 महीने में कम हो जाता है फाइजर वैक्सीन का प्रभाव

कोरोना वैक्‍सीन फाइजर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि फाइजर वैक्सीवन की खुराक लेने के 6 महीने बाद ही लोगों में 80 फीसदी कम एंटीबॉडी मिली है। इस बात का खुलासा अमेरिका के वेस्‍टर्न रिजर्व यूनिसर्विटी और ब्राउन यूनिवर्सिटी द्वारा की गई स्‍टडी में खुलासा हुआ है। दोनों यूनिवर्सिटी द्वारा नर्सिंग होम के 120 निवासियों और 92 स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मचारियों के खून के सैंपल लेकर उनका परीक्षण किया गया। शोधकर्ताओं ने इंसान के अंदर ह्रमूोरलर इम्‍युनिटी को चेक किया। इसे एंटीबाडी मध्‍यस्‍थता प्रतिरक्षा भी कहा जाता है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.