Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए पंचायतीराज विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए प्रदेश में पंचायतीराज विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत गोरखपुर को जिला पंचायत की ओर से बनाई गई करीब 37 किलोमीटर लंबी 44 सड़कों की सौगात मिली। गोरखपुर के एनआइसी भवन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच के महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, संगीता यादव, शीतल पांडेय, डा. विमलेश पासवान, संत प्रसाद मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधायकों ने क‍िया लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित की गईं जिले की सभी 44 सड़कें हाट मिक्स से बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभी विधायक जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां लगाए गए लोकार्पण से जुड़े शिलापट्ट का अनावरण किया।

एक साल के भीतर बन गईं सभी सड़कें

मुख्यमंत्री नवंबर 2020 में विभिन्न विकास खंडों में बनने वाली इन सड़कों का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद सड़कों का निर्माण तेजी से किया गया। कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर आने के बावजूद निर्माण कार्य को एक साल से पहले ही पूरा कर लिया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया कि करीब तीन करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित इन सड़कों का निर्माण तेजी से किया गया है।

ब्रह्मपुर ब्लाक में सर्वाधिक छह सड़कों का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित 44 सड़कों में से सर्वाधिक छह सड़कें ब्रह्मपुर ब्लाक की हैं। खोराबार एवं जंगल कौड़िया में पांच-पांच सड़कों का लोकार्पण किया गया। पिपराइच ब्लाक में भी पांच सड़कें लोकार्पित हुईं। कैंपियरगंज, सरदारनगर, बड़हलगंज में चार-चार सड़कों का लोकार्पण हुआ। इसी तरह चरगांवा ब्लाक में तीन, गगहा में दो, कौड़ीराम में एक, पिपरौली में दो, सहजनवां में दो, एवं उरुवा में एक सड़क का लोकार्पण किया गया।

1.5 किलोमीटर से लंबी हैं ये सड़कें

कैंपियरगंज क्षेत्र में 2.20 किमी लंबे गौरा-बखरिया-बडुआ संपर्क मार्ग की मरम्मत एवं नवीनीकरण

कैंपियरगंज में दो किमी लंबे घघवा-मरहठा मार्ग का हाटमिक्स प्लांट से लेपन एवं मरम्मत कार्य

ब्रह्मपुर क्षेत्र में 1.5 किमी लंबे बरही-झंगहा मार्ग से करही तक हाटमिक्स प्लांट से लेपन मरम्मत कार्य एवं नवीनीकरण

सहजनवां क्षेत्र में ग्राम चौतरवां में 1.5 किमी लंबे हाट मिक्स प्लांट से लेपन एवं नवीनीकरण कार्य

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!