Breaking News :
>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रत्येक अस्पताल अपने सभी मेडिकल स्टाफ को ब्लैक फंगस के इलाज, मरीज को उपचार देने के तौर-तरीके और बरती जाने वाली सावधानियों को साझा करें : गणेश जोशी, प्रभारी मंत्री कोविड-19

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। प्रभारी मंत्री कोविड-19 जनपद देहरादून गणेश जोशी द्वारा जनपद के महत्वपूर्ण व बडे़ प्राईवेट चिकित्सालयों के प्रबन्धकों के साथ वर्चुअल बैठक स्थापित करते हुए कोविड-19 महामारी और ब्लैक फंगस से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों और भविष्य में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

दून चिकित्सालय, महन्त इन्द्रेश, मैक्स, सुभारती, कैलाश, सिनर्जी इत्यादि अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उनके अस्पतालों में कोरोना तथा ब्लैक फंगस से निपटने के लिए की गई उपचार की व्यवस्था तथा भविष्य में यदि दोंनो महामारियाँ बढ़ती हैं तो उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों, शासन-प्रशासन से उनको अपेक्षित सहयोग तथा ब्लैक फंगस की प्रकृति और इससे सम्बन्धित प्राथमिक बचाव के सुरक्षात्म उपायों को साझा किया गया।

प्रभारी मंत्री ने सभी अस्पतालों को सामान्य निर्देश दिए कि प्रत्येक अस्पताल अपने सभी मेडिकल स्टाफ को ब्लैक फंगस के इलाज, मरीज को उपचार देने के तौर-तरीके और बरती जाने वाली सावधानियों को साझा करें। साथ ही सभी अस्पताल बेहतर ईलाज और उसके बेहतर परिणाम को भी एक दूसरे से साझा करें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणवंत को इस सम्बन्ध में निर्देशित किया कि वे प्रमुख चिकित्सकों से विचार-विमर्श करते हुए सभी चिकित्सालयों के लिए एक संयुक्त गाईडलाईन जारी करें। उन्होंने सभी अस्पतालों को निर्देशित किया कि ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु ईलाज की और अधिक क्षमता बढायें, साथ ही यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है, जिसमें बच्चों को अधिक प्रभावित करने की संभावना जताई जा रही है, उसको देखते हुए अस्पतालों में बच्चों के ईलाज के अनुकूल व्यवस्थायें सम्पादित करें, ताकि आपातकाल में कोई परेशानी न हो। उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देशित किया कि ब्लैक फंगस के मरीजों को उन अस्पतालों में भर्ती करायें जहाँ पर एण्डोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सभी अस्पतालों को भी ब्लैक फंगस के मरीजों के ईलाज के लिए पृथक से इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री कोविड-19 जनपद देहरादून गणेश जोशी ने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि कोरोना और ब्लैक फंगस महामारी से निपटने के लिए प्राईवेट अस्पतालों को अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए उपकरण अथवा अन्य प्रकार की यदि आवश्यकता हो तो उसमें हर संभव सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस से प्राथमिक सुरक्षात्मक उपायों को अपने अद्यतन अनुभवों को साझा करते कहा कि ब्लैक फंगस सामान्यतः फफूंद का ही एक प्रकार है तथा यह अशुद्ध ऑक्सीजन लेने, एन्टीबाॅयोटिक अथवा स्टेराइयड का अत्यधिक तथा गलत तरीके से सेवन करने, अशुद्ध मास्क पहनने, सड़े-गले, फल सब्जी खाने, विभिन्न तरह के ड्रग्स, नशा लेने वालों को हो सकता है। चिकित्सकों ने कहा कि एहतियात के तौर पर शुद्ध ऑक्सीजन लें, अपने आसपास साफ-सफाई रखें, दांत साफ रखें, नमक व फिटकरी का कूला करें। ठण्डी व जंक फूड न लें। सड़े-गले फल, सब्जी ना खायें। सब्जियों को आजकल कच्चा ना खायें। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है कि दही का अधिक सेवन करें। उन्होंने अवगत कराया कि चूंकि बहुत सी एन्टीबायोटिक तथा वायरल दवाएं खाने से हमारे शरीर में अच्छे बैक्टिरिया भी मर जाते हैं, जिससे हमारे शहरी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। इसलिए दही खाने से अच्छे बैक्टिरिया की मात्रा शरीर में बढ़ती है।

इस दौरान वर्चुअल बैठक में मान्य कैबिनेट मंत्री के साथ अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणवंत, जिला सर्विलांस अधिकारी कोविड-19 डाॅ० राजीव दीक्षित, डाॅ० आदित्य तथा महन्त इन्द्रेश, मैक्स, सभारती, सिनर्जी, कैलाश अस्पताल आदि के चिकित्सक जुड़े हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!