Breaking News :
>>साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश : सभी संबंधित विभाग आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर लें

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर लें। यह समय चुनौती का है, बादल फटने की घटनायें भी हो रही हैं। आपदा के दृष्टिगत सभी आवश्यक उपकरण तैयार रखे जाय। जनपद के साथ ही तहसील एवं ब्लॉक लेवल पर भी आपदा कंट्रोल रूम बनाए जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी क्षेत्र में आपदा आने पर रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो। सभी जिलाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की फोन लिस्ट अपडेट रखें, ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर रिलीफ कैंप के लिए जगह चिन्हित की जाय।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन के दृष्टिगत पर्वतीय जनपदों में खाद्यान्न की पूर्ण व्यवस्था रखी जाय। सभी लाइन डिपार्टमेंट से नोडल ऑफिसर की नियुक्ति जल्द की जाय। यह सुनिश्चित हो कि आपदा के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति होने पर आपदा के मानकों के हिसाब से संबंधित को क्षतिपूर्ति का भुगतान जल्द हो। जिन जनपदों में अभी मॉक ड्रिल नही हुई है, कोविड अप्रोप्रिएट बिहेवियर का ध्यान रखते हुए जल्द की जाय। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील एवं संवेदनशील स्थानों पर हर समय पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था की जाय। आपदा के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारी हेलीपैड मेंटिनेंस पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को आवागमन में कम से कम परेशानी हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की पूर्ण व्यवस्था हो। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से पेयजल एवं बिजली की आपूर्ति के लिए क्विक रिस्पॉन्स हो। पेयजल गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि संवेदनशील जल विद्युत परियोजनाओं के दृष्टिगत इनके आस-पास अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाये जाय। आपदा की दृष्टि से हेलीपैड मेंटिनेंस के लिए डीएम, एसडीआरएफ एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी इनका स्थलीय निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित किया जाय कि संचार व्यवस्थाएं सुचारू रहे।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, सचिव नितेश झा, सचिव एस.ए. मुरुगेशन, डीआईजी एसडीआरएफ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, संबंधित विभागीय सचिव, सभी कमिश्नर एवं जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!