Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
देश

14 अक्टूबर को 12 बजे से कश्मीर में शुरू हो जाएगी पोस्टपेड मोबाइल सेवा

आकाश ज्ञान वाटिका। कश्मीर घाटी में सुधरते हालात के मद्देनजर राज्य प्रशासन ने पोस्टपेड मोबाइल शुरु करने का एलान कर दिया है। सोमवार 14 अक्तूबर को कश्मीर घाटी में बीते दो माह से बंद पड़ी सभी कंपनियों की पोस्टपेड माेबाइल सेवा दोपहर 12 बजे के बाद बहाल कर दी जाएगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने इसका एलान करते हुए कहा कि हालात में सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संदर्भ में सभी संबधित कंपनियों को भी सूचित कर दिया गया है। सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद हालात के अनुकूल रहने पर मोबाइल सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।

वहीं कश्मीर घाटी में मोबाइल फोन सेवा ठप रहने से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को काफी फायदा हुआ है। बीते दो माह के दौरान घाटी में बीएसएनएल ने 14 हजार नए उपभोक्ताओं को लैंडलाइन सेवा प्रदान की है।

पांच अगस्त से पहले वादी में बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा के लगभग 50 हजार उपभोक्ता थे। इनमें से 16 हजार ही घरेलू उपभोक्ता थे, जो अब करीब 30 हजार हो गए हैं। वादी में लैंडलाइन फोन सेवा बहाल होने और मोबाइल फोन बंद होने से लोगों ने एक बार फिर अपने घरों में लैंडलाइन फोन सेवा हासिल करने के लिए बीएसएनएल कार्यालय में आवेदन शुरू कर दिए। कईयों ने बंद पड़े लैंडलाइन फोन को बहाल कराने के लिए वर्षों से लंबित किराया भी जमा कराया। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन उपलब्ध होने के बाद अपने घरों में लैंडलाइन सेवा को बंद करा दिया था।

बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त के अंत से लेकर अक्टूबर शुरू होने तक वादी में हमारे विभाग ने करीब 14 हजार नए लैंडलाइन कनेक्शन जारी किए हैं। श्रीनगर समेत वादी के सभी प्रमुख शहरों व कस्बों में बड़ी संख्या में लोग लैंडलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। पूरी वादी में हमारा एक विशाल नेटवर्क है। हरेक शहर और कस्बे में हमारी एक्सचेंज और मोबाइल फोन टावर हैं। इसका हमें फायदा हो रहा है। हालांकि अभी इंटरनेट सेवा बंद है, लेकिन बहुत से आवेदकों ने लैंडलाइन फोन के साथ ही ब्राडबैंड सुविधा के लिए भी आवेदन कर रखा है।

लालचौक में स्थित बीएसएनएल कार्यालय से सटी गली में रहने वाले मीर यूसुफ ने बताया कि हमने सिर्फ दुकान में ही बीएसएनएल की लैंडलाइन रखी थी। घर का लैंडलाइन फोन करीब चार साल पहले कटवा दिया था। हमने करीब 15 दिन पहले दोबारा अपने घर के लिए कनेक्शन हासिल किया है। वर्ष 2010 और 2016 और बीते दो माह के अनुभव ने हमें सिखा दिया है कि कश्मीर में लैंडलाइन फोन सेवा और ब्राडबैंड जरूरी है। मोबाइल फोन और मोबाइल पर इंटरनेट सेवा यहां अकसर बंद कर दी जाती है। लैंडलाइन फोन सेवा ही हर बार सबसे पहले बहाल होती है। उसके बाद ब्राडबैंड सेवा। वादी में कोई और लैंडलाइन सेवा देने वाली कंपनी नहीं है। निजी कंपनियों की सेवाएं बीएसएनएल की सेवा के बाद ही शुरू होती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!