Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
देश

इन लक्षणों से पहचाने कहीं आप भी डिप्रेशन का शिकार तो नहीं

इस बात से कोई इंकार नहीं करेगा कि अब हमारे समाज में भी अवसाद यानी डिप्रेशन को एक गंभीर बीमारी के रूप में देखा जाने लगा है और ये बदलाव सराहनीय है। पिछले कई सालों तक डिप्रेशन से घिरे इंसान को कमज़ोर माना जाता था। लेकिन अब इसके प्रति जागरुकता बढ़ी है और अब इसे एक गंभीर मानसिक स्वास्थ की तरह देखा जाता है, जिसे उचित इलाज की ज़रूरत होती है।

हालांकि, अवसाद को सही तरीके से समझना अब भी बाकी है क्योंकि ज़रूरी नहीं है कि हर व्यक्ति में इसके एक से ही लक्षण नज़र आएं। बहुत से लोग अवसाद के साथ अपने संघर्षों के बारे में खुल कर बात करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो किसी से साझा करने की बजाय चुपचाप अपनी लड़ाई लड़ने में यकीन करते हैं। यह समझना ज़रूरी है कि अवसाद एक तरह का नहीं होता बल्कि यह विभिन्न लोगों को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करता है।

अवसाद के कुछ ही लक्षण होते हैं, लेकिन लक्षणों की गंभीरता एक व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करती है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे तीन लक्षणों के बारे में जिनसे पता लगाया जा सकता है कि कहीं आप भी डिप्रेशन में तो नहीं!

आपको अपना मन बनाने में परेशानी आती है

हम सभी के साथ ऐसा कई बार होता है जब हम किसी चीज़ को लेकर फैसला नहीं कर पाते हैं। हालांकि, अगर आपको रोज़ क्या पहनें, क्यां पकाएं या खाली वक्त में क्या करें जैसी रोज़मर्रा की जिंदगी में भी ऐसी परेशानी आती है तो मामला गंभीर है।

आपके शरीर में हर वक्त दर्द रहता है

अवसाद कई अलग-अलग तरीकों से असर करता है और इसमें से एक है लगातार दर्द होना। अगर आप भी अपने शरीर के किसी अंग में ऐसा दर्द महसूस कर रहे हैं जो लगातार हो रहा है और पैनकिलर से भी ठीक नहीं हो रहा, तो इसके पीछे डिप्रेशन भी वजह हो सकती है। एक रिचर्स के मुताबिक, 65 प्रतिशत डिप्रेशन के मरीज़ों को कहीं न कहीं शरीर में दर्द भी रहता है।

बाल सवारना छोड़ दिया है

बाल सवारने के साथ आपने नहाना भी छोड़ दिया है। आप अपने ऊपर कम समय बिताना शुरू कर रहे हैं और इससे आपको परेशानी भी नहीं हो रही। अपने अच्छे दिनों में, आप अपने वर्क आउटफिट को पहले से तैयार कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अवसाद में जा रहे हैं, तो आपको अलमारी में जो पहली चीज़ दिखेगी उसे पहन लेंगे। अगर आपने अपनी उपस्थिति के बारे में परवाह करना छोड़ दिया है तो यह बेहद गंभीर बात है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!