Breaking News :
>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

पूर्व नौ-सैनिक समिति के तत्वाधान में ‘नव-वर्ष 2020 मिलन एवं सैनिक सम्मान समारोह’ का हुआ भव्य आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। 5 जनवरी, 2020(रविवार)। आज प्रातः 11 बजे से पूर्व नौ सैनिक समिति देहरादून के तत्वाधान में जलवायु विहार, झाझरा में भव्य नव वर्ष २०२० मिलन एवं सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दो अति विशिष्ठ विभूतियों एवं पूर्व नौ-सैनिक, वेटरन चीफ पेटी ऑफिसर जगदम्बा प्रसाद डिमरी एवं वेटरन पेटी अफसर ललिता प्रसाद चमोली को भारतीय नौ सेना में उत्कृष्ट सेवा व समाज में अभूतपूर्व योगदान के लिए समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विमल कांत नौटियाल एवं महा सचिव वेटरन कमलेश उनियाल ने संयुक्त रूप से शांल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नौटियाल ने कहा कि भारतीय नौ-सेना का देश के समुद्र एवं समुद्री तटों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। सन 1971 का युद्ध इसका एक ज्वलंत उदाहरण है, जब भारतीय नौ सेना के जाँबाजों ने पाकिस्तान के कराची एवं लाहौर में घुसकर तवाही मचाई थी एवं देश को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी। जो ये दोनों पूर्व नौ सैनिक आज सम्मानित हो रहे हैं, इन्होनें भारतीय नौ-सेना के विभिन्न युद्ध पोतों में उदाहरणीय लम्बी सेवाएं दी हैं एवं अब अवकाश प्राप्त कर समाज में भी सेवाभाव से समाजिक कार्यों में निःस्वार्थ योगदान दे रहे हैं।

आज के इस मिलन समारोह में वर्ष 2020 की शुभकामनाओं एवं बधाई स्वरूप विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। समिति की महिला संयोजिका श्रीमती रत्ना रौथान(एडवोकेट) ने समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं को बड़े ही व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया। पूर्व नौ-सैनिक परिवारों की महिलाओं व बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं पारितोषिक भी जीते। समारोह में पहाड़ी गीतों की धुन में सभी थिरकते नजर आये तथा लोगों में आज भी सेना का अनुशासन एवं मनोबल साफ झलक रहा था। कार्यक्रम का सफल संचालन वेटरन कमलेश उनियाल ने किया।

इस अवसर पर वेटरन कमांडर ए अग्निहोत्री ने सभी पूर्व नौ-सैनिकों एवं उनके परिवार जनों को नव-वर्ष की शुभ कामनाएं देते हुये, नौसेना के गौरवमयी इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विमल कांत नौटियाल की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि आज जो यह विशाल नौ-सैनिक परिवार यहाँ पर एक छत के नीचे दिखाई दे रहा है, उसे एकजुट बनाये रखने में अध्यक्ष डॉक्टर नौटियाल की भूमिका अहम व सराहनीय है।

आज इस समारोह के दौरान पूर्व नौ-सैनिक वेटरन ए के जोशी, वेटरन त्यागी, वेटरन कमांडर मथारू, वेटरन के एस बुटोला, वेटरन कमांडर दीपक खंडूरी, वेटरन एस नौटियाल ने समिति की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। समिति के अध्यक्ष द्वारा सभी का परिचय देकर, उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों के स्वास्थ से सम्बंधित सुविधा ECHS एवं पूर्व सैनिकों से सम्बंधित अन्य योजनाओं की जानकारी भी अध्यक्ष द्वारा दी गई तथा विशेषकर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, देहरादून का आभार भी व्यक्त किया गया।
आज के इस भव्य सैनिक सम्मान समारोह एवं नववर्ष कार्यक्रम में कमांडर अनिल अग्निहोत्री, कैप्टेन एच सी ध्यानी, उपाध्यक्ष वेटरन एम एस कुंवर, कोषाध्यक्ष वेटरन कमल भंडारी, वेटरन संदीप गुप्ता, वेटरन उमेश उनियाल, वेटरन विनय नौटियाल, वेटरन मंजीत रौथान, वेटरन घनश्याम चंद्र जोशी, वेटरन एस एल बिजल्वाण, वेटेरन शांति उनियाल, वेटरन जी एस रावत, वेटरन ए के वर्मा आदि अनेक पूर्व नौसैनिक एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!