Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस ने रूट प्लान किया जारी, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2021, सोमवार। गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। जबकि, पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं। शहर में निकलने से पहले आमजन से पुलिस ने रूट प्लान देखने की अपील की है।

 [box type=”shadow” ]गणतंत्र दिवस के अवसर पर रूट व पार्किंग व्यवस्था

  • परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी वीआइपी ईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहा से कॉन्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने ओर वीवीआइपी द्वार (गेट न-1) से प्रवेश करेंगे।
  • गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस के साथ ही परेड देखने आने वाले समस्त नागरिक अपने वाहन आइटीडीए ऑडिटोरियम व मंगला देवी इंटर कॉलेज में वाहन पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के प्रवेश द्वार (गेट न-2 व 3) से प्रवेश करेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

  •  धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक, की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
  • सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
  •  समस्त दोपहिया वाहन फॉरेस्ट कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
  •  राजपुर रोड से परेड में प्रतिभाग करने वाले और दर्शकों के वाहन सेंट जोजफ्स ऐकेडमी के बाहर सुभाष रोड पर एक ओर पार्क होंगे।

विक्रमों के रूट

  •  दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
  • तीन नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक होते हुए एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
  •  पांच नंबर रूट (आइएसबीटी रूट) व आठ नंबर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे स्टेशन गेट से वापस भेजे जाएंगे।
  •  प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
  •  राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार से वापस राजपुर रोड भेजे जाएंगे।
  •  राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी
  •  आइएसबीटी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस भेजी जाएंगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्रधारा  क्रांसिग से वापस भेजी जाएंगी।

 बैरियर

  •  परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आउटर-इनर बैरियर व्यवस्था रहेगी।
  • ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा से केवल वीआइपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!