Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

नए नवेले शादीशुदा जोड़े वरुण-नताशा पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बरसाया बेहद प्यार, दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2021, सोमवार। पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर जो बज़ बना हुआ था वो अब समाप्त हो चुका है। वरुण और नताशा ने 24 जनवरी को मुंबई के पास अलीबाग के मेंशन हाउस में शादी कर ली है। दोनों की शादी की फोटोज़ देखने के लिए उनके फैंस काफी बेचैन थे, इसलिए सबकी बेचैनी को समझते हुए सात फेरे लेने के बाद वरुण ख़ुद अपनी दुल्हन नताशा दलाल के साथ मीडिया के सामने आए और ढेर सारी फोटोज़ क्लिक करवाईं।

इतना ही नहीं शादी के बाद तुरंत की वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज़ भी शेयर कर दीं जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप के सामने सात फेरे लेते नज़र आ रहे हैं। वरुण और नताशा की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वरुण को शादी की बधाई दी है। दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया, मनीष पॉल, नुसरत भरूचा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने वरुण की फोटोज़ पर कमेंट करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है।

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो वरुण और नताशा की शादी में कुछ ख़ास ही लोग शामिल हुए थे जिसमें से एक करण जौहर और फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा हैं। करण और मनीष के अलावा शादी में कोई भी जाना माना बिग स्टार नज़र नहीं आया। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि अब वरुण और नताशा के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा लग सकता है। खबरों की मानें तो रिस्पेशन 2 फरवरी को मुंबई के 5 स्टार होटल में रखा जाएगा।

वरुण और नताशा का प्यार काफी पुराना है। वरुण ने नताशा को अपने स्कूल डेज़ में ही पसंद कर लिया था, दोनों पहले एक दूसरे के दोस्त थे बाद में डेटिंग करना शुरू की। एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने बताया था कि नताशा ने उनका प्रपोज़ल 3 बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन वो नताशा को मनाकर ही माने।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!