Breaking News :
>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
उत्तराखण्डक्राइमताज़ा खबरें

कोटद्वार : पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले दो भाइयों को दबोचा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2022, शनिवार, कोटद्वार। कोटद्वार में बीते अगस्त माह में हुई अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोटद्वार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले दो भाइयों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला बागपत के रहने वाले हैं। दोनों भाइयों पर पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

बताते चलें कि बीती 31 अगस्त को राजस्व उपनिरीक्षक आशीष चंद्र केमनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जुलाई माह में अग्निवीर भर्ती के लिए लगातार युवा स्थायी निवासी सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर रहे थे। तहसील प्रशासन भी युवाओं को बिना किसी देरी के प्रमाणपत्र जारी कर रहा था।

19 जुलाई 2022 को मानपुर निवासी प्रवीण कुमार व दीपक पुत्रगण मंगल ने स्थायी निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। 20 जुलाई 2022 को दोनों को स्थायी निवासी प्रमाण पत्र जारी हो गए। बताया कि बाद में दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि प्रमाण पत्र के लिए लगाई गई खतौनी में छेड़छाड़ की हुई थी। साथ ही फर्जी विद्युत बिल भी लगाया गया था। फर्जी दस्तावेज लगाए जाने पर दोनों के प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि मानपुर में प्रवीण व दीपक कुमार नाम का कोई युवक नहीं मिला। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों युवक जनपद बागपत के अंतर्गत चंदायन (बिनौली) के रहने वाले हैं। काफी तलाश के बाद भी दोनों भाइयों का सुराग नहीं मिला, जिस कारण दोनों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर दोनों को कोटद्वार में सिम्मलचौड़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

दो वर्ष पूर्व सिम्मलचौड़ में लिया एक प्लाट

जांच अधिकारी मेहराजुद्दीन ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनों भाइयों का कहना है कि कद कम होने के कारण वे उत्तर प्रदेश में होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के दस्तावेज बनाने का निर्णय लिया। स्वयं को पर्वतीय मूल का निवासी बनाने के लिए उन्होंने दो वर्ष पूर्व सिम्मलचौड़ में एक प्लाट भी लिया था। इसी प्लाट के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस को दोनों भाइयों के सही पते की जानकारी मिल पाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!