Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘राहुल सेना का मनोबल तोड़ रहे हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2022, शनिवार, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, अब भाजपा नेताओं ने राहुल गाँधी पर पलटवार किया है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गाँधी पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते और भाजपा को भारत की सेना पर गर्व है, जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं, उनको अपनी ताकत दिखा रहे हैं। उस समय पर भारत के ‘जयचंद’ राहुल गाँधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं।

विदित रहे कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गाँधी ने प्रेस वार्ता की थी। राहुल गाँधी ने कहा था कि चीन हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है, केंद्र सरकार सच को स्वीकार करने के बजाए इसे छिपा रही है। राहुल गाँधी ने ये भी कहा था कि चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवानों को पीट रहा है।

विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है, कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं : गौरव भाटिया

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि ये 1962 वाला भारत नहीं है। भारत की एक इंच भूमि न किसी के कब्जे में है और न किसी में ये हिम्मत है कि वो कब्जा कर ले। विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है, कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं। ये संभव ही नहीं है कि कोई हमारी एक इंच भी भूमि कब्जा ले।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब-जब सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो देशवासियों की छाती 56 इंच की हो जाती है, लेकिन दर्द होता है तो दुश्मन देश को होता है और राहुल गाँधी व कांग्रेस पार्टी को होता है। क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है, तो कांग्रेस और राहुल गाँधी की छाती 6 इंच की हो जाती है।

राहुल गाँधी ने दुश्मन देशों से समझौता किया हुआ : गौरव भाटिया

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गाँधी ने दुश्मन देशों से समझौता किया हुआ कि जब-जब भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएगी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सेना का मनोबल तोड़ने का कार्य करेगी। इनका चीन से समझौता है और मुझे ऐसा कोई बयान नहीं दिखा जब कांग्रेस पार्टी, सोनिया गाँधी या राहुल गाँधी ने चीन की निंदा की हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब-जब देश एकजुट हुआ तब तब कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी ने इस एकजुटता की पीठ में खंजर घोपने का काम किया। कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी ने तो पुलवामा हमले को भी ‘होम ग्रोएन टेररिज्म’ बताया था।

राहुल गाँधी जी, कब तक आप झूठ बोल बोल कर सेना पर सवाल उठाते रहेंगे ? : रविशंकर

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट कर राहुल पर निशाना साधा। रविशंकर ने कहा कि राहुल गाँधी जी, कब तक आप झूठ बोल बोल कर सेना पर सवाल उठाते रहेंगे ? अब तो हमारी सेना की बहादुरी मीडिया में उपलब्ध साक्ष्यों से भी जग जाहिर हो चुकी है, लेकिन फिर भी आप सेना पर सवाल उठा रहे हैं। आपने उरी और बालाकोट के बाद भी सेना की बहादुरी का प्रमाण मांगा था। अब तो ये झूठ फैलाना और देश के मनोबल को तोड़ने का काम बंद करिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बहुत मजबूत है और अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.