Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तराखण्डहरिद्वार

गंगा में धो रहे थे थार गाड़ी थार को पुलिस ने किया सीज, युवकों का चालान कर मर्यादा सिखाई गई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 मई 2023, हरिद्वार। नीलधारा क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच थार गाड़ी धोकर गंगा मैली कर रहे दिल्ली के छ: यात्रियों को पुलिस ने धर लिया। उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए गाड़ी सीज कर दी गई। साथ ही ऑपरेशन मर्यादा के तहत युवकों का चालान कर मर्यादा सिखाई गई। भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।

शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की जा रही है। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीण रावत को सूचना मिली थी कि नीलधारा क्षेत्र में गंगा की मुख्य धारा में थार जीप उतार देने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह रावत मौके पर पहुंच गए। सामने आया कि थार को गंगा की मुख्य धारा में उतार रखा था और युवक सेल्फी ले रहे थे। चौकी प्रभारी ने युवकों की जमकर क्लास ली और थार को गंगा से बाहर निकाला गया।

पुलिस आरोपित युवकों को ले गई चौकी, ऑपरेशन मर्यादा के तहत किया चालान

पुलिस आरोपित युवकों को चौकी ले गई और ऑपरेशन मर्यादा के तहत उनका चालान कर दिया गया। चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि युवक गंगा में सेल्फी लेने के साथ थार की धुलाई भी कर रहे थे। बताया कि थार को सीज कर दिया गया है। युवकों को चेतावनी दी गई है कि फिर इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए। चालान के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!