Breaking News :
>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

जहाँ भी सरकारी भूमि पर कब्जा है वहाँ चलेगा बुलडोजर : मुख्यमंत्री धामी

लैंड जिहाद को लेकर सरकार का रुख सख्त

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 मई 2023, काशीपुर। भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन और विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद को लेकर सरकार का रुख सख्त है। जहां भी सरकारी भूमि पर कब्जा है वहां बुलडोजर चलेगा। किसी हालात में यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है।

यूनिफार्म सिविल कोड को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसका ड्राफ्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 30 जून पेश हो जाएगा। जो पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा। काशीपुर में पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है।

मां बाल सुंदरी देवी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की करीब 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं का लोकार्पण भी किया किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा संगठन शायद विश्व का एक मात्र संगठन होगा जहां नेता महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि विचारधारा और पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। भाजपा आज यदि विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हुई है तो इसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, श्रद्धा, विश्वास और कड़ी मेहनत है।

कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि वो यह नहीं देखता कि चुनाव कब है बल्कि यह देखता है कि भारत को परम वैभवशाली बनाने के लिए वह किस प्रकार अपना योगदान दे सकता है। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक संगठन हैं जहां पार्टी के पोस्टर चिपकाने वाला व्यक्ति भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है और मुझ जैसा सामान्य परिवार से आने वाला कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्य सेवक बन सकता है।

राम मंदिर सहित अन्य पौराणिक मंदिरों का हो रहा है जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत की नींव रखी जा रही है। ऐसी नींव जिसमें नया भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऐसी नींव जिसमें हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। ऐसी नींव जिससे भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। ऐसी नींव जिसमें राम मंदिर सहित अन्य पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है।

ऐसी नींव जिसमें हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। ऐसी नींव जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। आज लोग जाति, क्षेत्र, पंथ, मजहब से ऊपर उठकर केवल विकास के लिए अपना वोट देते हैं। सीएम ने कहा कि अंत्योदय के साथ-साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मंत्र आज देश की मूल प्रेरणा बन चुका है।

हम सदियों से तिरस्कृत किये गये अपने तीर्थ क्षेत्रों को विकसित और आधुनिक बना रहे हैं, वह भूतो न भविष्यति है। यह स्वर्णिम कालखंड भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक चेतना के पुनरोत्थान का कालखंड है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है।

भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकता है, इसका उदाहरण मैं स्वयं हूं। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश मंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विधायक शिव अरोरा, पूर्व मंत्री अरविन्द पांडेय, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, दीपक बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेद्र चौधरी, राम महरोत्रा, मोहन बिष्ट, राहुल पैगिया, रजत सिद्धू आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!