Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
देश

तीन देशों की यात्रा से लौटे पीएम

PM Modi Returns: तीन देशों की यात्रा से लौटे पीएम,जेटली के घर जाकर परिजनों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और फ्रांस की यात्रा से मंगलवार को भारत लौट आए। पीएम मोदी इस देशों के दौरे पर गुरुवार 22 अगस्त को रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के बियारिट्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। पीएम मोदी आज अरुण जेटली के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को लंबे वक्त से बीमार चल रहे जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। इस दौरान पीएम मोदी यूएई गए थे। जेटली के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने उनके परिजनों से बात की। इस दौरान जेटली के परिजनों ने उन्हें दौरे से वापस से मना कर दिया था।

कूटनीतिक तौर पर काफी अहम रहा दौरा
कूटनीतिक तौर पर भारत के लिए पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम रहा। एक तरफ जहां यूएई और बहरीन में सम्मान मिला, वहीं दूसरी ओर फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान पूरी दुनिया के सामने उन्होंने कश्मीर पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

ऑर्डर ऑफ जायद सम्मान से सम्मानित
पीएम मोदी को इस दौरान यूएई की अपनी द्विपक्षीय यात्रा पर ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ भी प्रदान किया गया था। यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी को यहां यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्‍मानित किया गया। इस सम्मान की घोषणा इसी साल अप्रैल में हुई थी। पीएम मोदी को सम्मान देने का मकसद भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देना है। यह सम्मान दुबई के संस्थापक शेख जाएद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है।

बहरीन में मैं द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनसां से सम्मानित
पीएम मोदी इसके बाद बहरीन गए। यहां उन्हें मैं द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनसां से सम्मानित से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी से पहले  भारत का कोई भी प्रधानमंत्री अब तक बहरीन के दौरे पर नहीं गया था। इस दौरान उन्होंने बहरीन नेशनल स्टेडियम में एक कार्यक्रम में 15 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान दोनों देशों  के बीच अंतरिक्ष, संस्कृति, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और रुपे कार्ड (RuPay Card) से संबंधित करार हुए।

मुस्लिम देशों से सम्मान पाकिस्तान को करारा तमाचा
पीएम मोदी के इन दो मुस्लिम देशों से मिला सम्मान पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा है। पीएम को दोनों देशों ने तब सम्मानित किया, जब भारत के खिलाफ कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल तैयार करने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। इससे साबित होता है कि पाकिस्तान विश्व समुदाय में खासकर इस्लामी राष्ट्रों के बीच एक के बाद एक असफल प्रयास कर रहा है। यही नहीं पीएम मोदी को मिले ये सम्मान बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के प्रयास में भारत सफल हो गया है।

फ्रांस का अहम दौरा
इस दौरे पर पीएम मोदी का आखिरी पड़ाव फ्रांस रहा। यहां पीएम मोदी को जी-7 समिट में शिरकत की। खासबात ये है कि भारत विकसित देशों के इस समूह का हिस्सा नहीं है।  मेजबान देश फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के न्योता पर पीएम मोदी ने इस समिट में हिस्सा लिया। इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से आयोजित डिनर में पीएम मोदी मेहमान बनकर पहुंचे। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को दो टूक जवाब देते हुए कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा बताया।

मैंक्रो ने कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला
तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी पेरिस गए। यहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत चली। इसके के बाद दोनों ने नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की। राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने संबोधन में पुलवामा हमले की निंदा की और फिर कहा कि कश्मीर मसला भारत और पाक के बीच का द्विपक्षीय मुद्दा है। दोनों देशों को बातचीत के जरिए आपसी मतभेदों को दूर करना चाहिए। मैक्रों ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को भारत का आंतरिक मामला बताया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के सहयोग की सराहना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!