Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

अलीगढ़ में लैंडिंग के दौरान आग से चार्टर्ड प्लेन खाक

अलीगढ़ में लैंडिंग के दौरान आग से चार्टर्ड प्लेन खाक, दोनों पायलट सहित सभी छह लोग सुरक्षित

अलीगढ़,  तालानगरी अलीगढ़ में आज सुबह खलबली मच गई। यहां के धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन में अचानक आग लगने की सूचना पर जिला तथा पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर हो गया।

धनीपुर हवाई पट्टी पर आग लगने के कारण प्लेन तो राख हो गया, लेकिन आग लगने के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई है। दो पायलट सहित उसमें सवार चारों लोग सुरक्षित हैं।  अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर चार्टर्ड प्लेन के लैंड करते समय उसमें आग लग गई। इस प्लेन में सवार दो पायलट सहित छह लोग सवार थे।

जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग को दमकल कर्मी बुझाने में जुटे हैं। लेंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन तारों से टकरा गया था। प्लेन कैप्टन किशोर व दीपक के अलावा इंजीनियर रामप्रकाश गुप्ता, प्रभात त्रिवेदी, आनंद कुमार व कार्तिक सवार थे।सभी को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है।

निजी एविएशन कम्पनीके प्रशिक्षु प्लेनों की मरम्मत करने के लिए इंजीनियर दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन में आए थे। चार्टर्ड प्लेन में आग लगने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्लेन सुबह दिल्ली से अलीगढ़ आ रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तारों से टकरा गया था। चार्टर्ड प्लेन लैंड करते समय 11 हजार वोल्ट बिजली के तारों में उलझ गया, जिससे विमान क्रैश हो गया है और आग लग गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!