Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
ताज़ा खबरेंदेश

पहले स्वदेशी निर्मित विमान वाहक पोत INS विक्रांत को प्रधानमंत्री मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

केरल के लिए प्रधानमंत्री मोदी अनुमानित 1,059 करोड़ रुपये की तीन स्टेशन पुनर्विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर केरल जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत कोच्चि मेट्रो और भारतीय रेलवे की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों से होगी। वह आज शाम 6 बजे कोच्चि मेट्रो फेज- II परियोजना का शिलान्यास करेंगे और एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और आदि शंकरा जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करेंगे।

2 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री देश के पहले स्वदेशी निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को हरी झंडी दिखाएंगे। वह कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में विक्रांत को शामिल कराएंगे और नए नौसैनिक ध्वज (निशान) का अनावरण करेंगे।

इस बीच, कोच्चि मेट्रो ने एक बयान में कहा कि मेट्रो का शिलान्यास समारोह सीआईएएल व्यापार मेला और प्रदर्शनी केंद्र में होगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल होंगे। जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से इंफोपार्क, कक्कनड तक कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना के प्रस्तावित चरण- II कारिडोर में 11.2 किमी और 11 स्टेशन होंगे। चरण IA के उद्घाटन के साथ, कोच्चि मेट्रो 24 स्टेशनों के साथ कम से कम 27 किमी की दूरी तय करेगी। मोदी द्वारा कोच्चि के लोगों को स्टेशन समर्पित करने के तुरंत बाद दोनों स्टेशनों का राजस्व संचालन शाम 7 बजे शुरू होगा।

केरल के लिए रेलवे विकास परियोजनाओं के तहत पीएम मोदी अनुमानित 1,059 करोड़ रुपये की तीन स्टेशन पुनर्विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। ये रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं और विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें प्रस्थान गलियारे, स्काईवाक, विशाल पार्किंग स्थल, बगीचों के साथ आकर्षक परिदृश्य और अंतर-मोडल परिवहन सुविधाएं मौजूद होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!