Breaking News :
>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बिफरे स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी

‘जब विनाश का जश्न इस तरह मनाया जाता है तो कड़वे सच मलबे में तब्दील हो जाते हैं’ : अतुल कुलकर्णी

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। बड़े बजट की यह फिल्म घरेलू सिनेमाघरों से अपनी लागत का आधा भी अब तक नहीं निकाल पाई है। हालांकि विदेशों में फिल्म ने अपेक्षाकृत ठीक ठाक बिजनेस किया है, बावजूद इसके 180 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार है। अब इस फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी का एक पोस्ट सामने आया है जिसे लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म को बनने में 4 साल का समय लगा था। इतना ही समय आमिर खान की स्क्रीन पर वापसी में लगा है। इन दोनों ने ही दर्शकों को निराश किया है। अब फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी के एक ट्वीट को सिनेमाघरों में लाल सिंह चड्ढा की नाकामी से जोड़ कर देखा जा रहा है। अपने ट्वीट में अतुल ने लिखा- ‘जब विनाश का जश्न इस तरह मनाया जाता है जैसे कि यह एक तमाशा हो, तो कड़वे सच मलबे में तब्दील हो जाते हैं।’

अतुल का यह पोस्ट उनकी खीज को भी दिखा रहा है। दरअसल, समाज का एक तबका ऐसा भी है जो सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के इंतजार में बैठा था। यह वहीं लोग हैं जिन्होंने फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फिल्म का बायकॉट शुरू कर दिया था। #BoycottLaalSinghChaddha काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड हुआ था।आमिर खान और करीना कपूर के साथ-साथ कुछ लोगों को तो अतुल कुलकर्णी के ही पुराने बयानों से भी आपत्ति थी।

11 अगस्त को रिलीज को हुई लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह, नागा चैतन्य और मानव विज भी लीड रोल में नजर आए। फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है। लाल सिंह चड्ढा के प्रोड्यूसर खुद आमिर खान हैं इसके साथ ही आमिर इंतजार में हैं कि फिल्म को चाइना में जल्द ही रिलीज किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!