Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

14 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2021, शनिवार, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में व्यापक फेरबदल पर सभी की निगाहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम से सभी को उम्मीदें हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री के नए मंत्रिमंडल में दलितों, जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों, पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं को प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारियां दी गई हैं।‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 14 जुलाई 2021 को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल हुए नए सदस्यों ने अपने नए मंत्री पद का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। सदस्यों का कार्यकाल नया है इसलिए जिम्मेदारियां को समझाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिसके चलते मोदी कैबिनेट में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नई टीम की बुधवार 14 जुलाई 2021 को बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए सदस्यों को उनकी नई जिम्मेदारियों से अवगत कराएंगे एवं मंत्रियों को कुशलतापूर्वक निर्वहन का सुझाव भी देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद में बैठकों का सिलसिला शुरू होने से पहले अपनी नई टीम को बहुत सी बातें कह डाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए व्यापक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों से कहा कि ‘सभी नए सदस्यों को अपने पूर्व पूर्ववर्तियों से मिलकर उनके अनुभवों से सीख सकते हैं. उन्होंने नए मंत्रियों से कहा कि जो अब सरकार में नहीं हैं, उन्होंने भी काफी योगदान दिया है और नए मंत्रियों को उनसे सीखना चाहिए।’ आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्री शामिल हुए हैं। जिनमें से 36 नए चेहरे हैं, और 7 नए चेहरे महिला मंत्रियों के हैं। वहीं 7 मंत्री ऐसे हैं जिनका प्रमोशन किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!