Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदिल्ली

रविवार को उत्तराखंड पहुँचेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली।  वर्ष 2020 में 70 में से 62 सीटें जीतकर दिल्ली में लगातार तीसरी बार एतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अभी से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड जा रहे हैं।

यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर लोगों के साथ साझा की है। आम आदमी पार्टी मुखिया ने ट्वीट किया है, ‘उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों? दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता,दूसरे राज्यों से ख़रीदता है।फिर भी दिल्ली में बिजली फ़्री। क्या उत्तराखंड वासियों को फ़्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए ? कल (रविवार) को देहरादून में मिलते हैं।’

बता दें कि इससे पहले पंजाब के दौरे गए अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तराखंड में भी अरविंद केजरीवाल मुफ्त बिजली का वादा कर सकते हैं।

दिल्ली में मुफ्त बिजली और पानी के अलावा महिलाओं के लिए बसों में फ्री सफर आम आदमी पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है। माना जा रहा है कि 2022 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में AAP बिजली-पानी मुफ्त के मद्दे पर चुनाव मैदान में उतर सकती है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में उतरने पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।  वहीं, विरोधी पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना  है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ दिल्ली तक सीमित है। उत्तराखंड में कोई भला नहीं होगा। उत्तराखंड में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मानें तो पार्टी के लिए आम आदमी पार्टी किसी तरह की चुनौती नहीं है। उधर, उत्तराखंड के राजनीति को करीब से जानने वालों का कहना है कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती हुई तो नहीं नजर आ रही है, लेकिन दिल्ली में जो इस पार्टी में चमत्कार किया है, उसे भी नहीं भूलना चाहिए।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की ओर से कर्नल अजय कोठियाल को प्रमुख चेहरे की तरह पेश करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि कर्नल अजय कोठियाल की सैन्य पृष्ठभूमि का भी आम आदमी पार्टी भरपूर उपयोग करने की तैयारी में है।

कर्नल कोठियाल इससे पहले पौड़ी गढ़वाल लोकसभा में भाजपा की तरफ से दावेदारी कर चुके हैं। हालांकि उस समय बात नहीं बन पाई थी और कर्नल अजय कोठियाल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!